
'पहले ईद मिलन और रोजा इफ्तार होते थे, लेकिन अब दिवाली मिलन...', बोले CM योगी आदित्यनाथ
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ईद और रोजा मिलन के समारोह होते रहे हैं, लेकिन दिवाली और होली मिलन के कार्यक्रम पहले नहीं होते थे. 2017 से दिवाली मिलन समारोह की शुरुआत हुई, विशेष रूप से अयोध्या में दीपोत्सव के रूप में इसकी शुरुआत की गई.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ईद और रोजा मिलन समारोह तो होते रहे हैं, लेकिन दिवाली मिलन और होली मिलन के कार्यक्रम पहले कभी नहीं देखे गए. उनका कहना है कि 2014 से पहले देश में और 2017 से पहले यूपी में खासतौर पर सनातन धर्म की विरासत से जुड़े ऐसे मिलन कार्यक्रम नहीं होते थे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि सबकी सोच, आवाज, विचार और दृष्टिकोण एक होना चाहिए. यदि संस्कृति एक है, तो संकल्प और विचार भी एक समान होने चाहिए. ऐसे मिलन कार्यक्रम एकता का प्रतीक हैं.
यह भी पढ़ें: CM योगी का दिवाली गिफ्ट! 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, 28 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 2017 में जब उनकी सरकार बनी, तब मंत्रियों और अधिकारियों ने उनसे पूछा था कि क्या वे दिवाली पर उनसे मिलने आ सकते हैं और उनका कार्यक्रम क्या होगा. उन्होंने कहा कि वे दिवाली पर अक्सर गोरखपुर के गांवों में रहते हैं और वहां दिवाली मिलन कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं.
अयोध्या में दिवाली का कोई आयोजन नहीं होता था!
सीएम योगी ने कहा कि पहले अयोध्या में दिवाली का कोई आयोजन नहीं होता था, लेकिन अब दिवाली पर कुछ आयोजन होना चाहिए, यह उन्होंने महसूस किया. मुख्यमंत्री ने बताया कि अब अयोध्या का दीपोत्सव ऐसा कार्यक्रम बन गया है जहाँ लाखों दीपक जलाए जाते हैं.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










