
पहले अश्लील कमेंट फिर लड़की का हाथ पकड़ने की कोशिश, मेरठ में युवकों पर केस दर्ज
AajTak
दो युवकों पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. आरोपी युवक कई बार बीच रास्ते पर उसे परेशान करते थे. सोमवार रात को भी युवकों ने छात्रा पर कमेंट कर हाथ पकड़ने की कोशिश की. इससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई. एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में छात्रा ने दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. आरोप है कि युवक लड़की पर अश्लील कमेंट करते थे और बीच रास्ते पर उसके साथ छेड़छाड़ करते थे. परेशान छात्रा ने युवकों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, मामला मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर के एल ब्लॉक चौराहे का है. यहां पड़ोस में रहने वाले दो युवक काफी समय से कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा से छेड़छाड़ करते थे.
पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताई आपबीती
मगर, लोक लाज के डर से छात्रा ने किसी से इस बात की शिकायत नहीं की. 25 सितंबर रात को लड़की घर से किसी काम के लिए बाहर जा रही थी. इस दौरान बीच रास्ते में एक युवक ने उस अश्लील पर कमेंट किया और उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की. इससे परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को रोते हुए आपबीती बताई और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की गुहार लगाई. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित छात्र के घरवालों को बुलाकर घटना की जानकारी दी. फिर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज की.
परेशान होकर पीड़िता ने दर्ज कराई FIR
इस मामले में एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक एक छात्रा से अक्सर छेड़छाड़ करते थे. कई बार बीच रास्ते पर उसे परेशान करते थे. छेड़छाड़ की घटना से परेशान होकर पीड़िता ने खुद ही थाने पहुंचकर दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








