
'पहले अपने अंदर के ब्राह्मण को मारें', ठाकुर विवाद पर बेटे के समर्थन में उतरे बाहुबली आनंद मोहन
AajTak
बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन ने ठाकुर विवाद पर अपने बेटे चेतन आनंद का समर्थन करते हुए कहा कि जो लोग कहते हैं कि अपने अंदर के ठाकुर को मारने की जरूरत है, मैं उनसे कहूंगा कि वो अपने अंदर के ब्राह्मण को मारें.
आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा के महिला आरक्षण बिल पर दिए गए भाषण पर बिहार में बवाल मचा हुआ है. मनोज झा ने अपने भाषण में कहा था कि हमें अंदर बैठे हुए ठाकुर को मारने की जरूरत है. इस पर आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने उन्हें घेर लिया. चेतन ने कहा कि समाजवाद के नाम पर किसी एक जाति को टारगेट करना दोगलापन है. वहीं अब बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन भी अपने बेटे के समर्थन में उतर आए हैं.
बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मनोज झा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कहते हैं- अपने अंदर के ठाकुर को मारने की जरूरत है, मैं उनसे कहूंगा कि वो अपने अंदर के ब्राह्मण को मारें.
पहले अपने अंदर के ब्राह्मण को मारें: आनंद मोहन
आनंद मोहन ने कहा, "जब बहस महिला आरक्षण बिल पर चल रही थी तो फिर बीच में ठाकुर कैसे आ गया. जो लोग कहते हैं कि अपने अंदर के ठाकुर को मारो, वो विधानसभा में बैठा हुआ है, वो न्यायपालिका में बैठा हुआ है, वो संसद में बैठा हुआ है. उनसे मैं कहूंगा कि वो अपने अंदर के ब्राह्मण को मारें जो पूरे देश को संचालित करता है. ये उस मानसिकता को मारने की जरूरत है."
चेतन आनंद ने क्या कहा था?
चेतन आनंद ने मनोज झा पर हमला करते हुए कहा, ''ठाकुर समाज सभी को साथ लेकर चलता है और समाजवाद के नाम पर किसी एक जाति को टारगेट करना दोगलापन है. ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.''

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








