
पहली बार 6 महिला ऑफिसर्स ने क्लियर किया DSSC डिफेंस सर्विस एग्जाम
AajTak
डिफेंस ऑफिशियल्स का कहना है कि इनमें से 4 अधिकारी तीनों सेवाओं के अपने पुरुष समकक्षों के साथ डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, तमिलनाडु में एक साल का कोर्स भी करेंगी.
पहली बार 6 महिला अधिकारियों ने प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विस स्टाफ कोर्स (DSSC) और डिफेंस सर्विस टेक्निकल स्टाफ कोर्स (DSTSC) परीक्षा पास की है. परीक्षा हर वर्ष सितंबर में आयोजित की जाती है. डिफेंस ऑफिशियल्स का कहना है कि इनमें से 4 अधिकारी तीनों सेवाओं के अपने पुरुष समकक्षों के साथ डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, तमिलनाडु में एक साल का कोर्स भी करेंगी.
अधिकारियों ने कहा कि शेष दो महिला अधिकारियों में से एक रक्षा सेवा तकनीकी स्टाफ कोर्स की रिजर्व लिस्ट में है और अन्य को प्रशासन और रसद प्रबंधन कोर्स (ALMC)/इंटेलिजेंस स्टाफ कोर्स (ISC) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.
एजेंसी के अनुसार, महिला अधिकारियों को स्टाफ नियुक्तियों के परिचालन, मिलेट्री इंटेलिजेंस, परिचालन रसद और प्रशासनिक पहलुओं पर ट्रेनिंग और ओरिएंटेशन प्रदान की जाएगी. सेना ने कहा कि भारतीय सेना के 1,500 से अधिक अधिकारी डीएसएससी/डीएसटीएससी प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं.
इस साल पहली बार सेना की 22 महिला आधिकारियों (आर्मी सर्विस कॉर्प्स, आर्मी एयर डिफेंस, आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स, कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स, कॉर्प्स ऑफ इंटेलिजेंस, कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स और कॉर्प्स ऑफ ईएमई) को स्थायी किया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










