
पहली बार हाथ में आए स्मार्टफोन तो क्या करें? एक गलती आप पर पड़ सकती है भारी
AajTak
Smartphone Tips: पहली बार स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. चूंकि, डिजिटल वर्ल्ड में अब स्कैमर्स काफी ज्यादा एक्टिव हो चुके हैं. ऐसे में आपकी एक गलती उनके लिए किसी मौके से कम नहीं होती है. आप बड़ी ही आसानी से किसी स्कैम का शिकार हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी टिप्स के बारे में.
पहली बार स्मार्टफोन यूज करना एक अगल तरीके का अनुभव होता है. कल तक जो यूजर्स किसी कॉल के लिए बटन्स को टैप कर रहे थे, उनके हाथ में अचानक से एक स्क्रीन का आना बहुत अलग होता है. एक ऐसी स्क्रीन जो टच करने पर काम करती है. एक दशक पहले जब स्मार्टफोन्स आम लोगों तक पहुंच रहे थे, तो ऐसा ही कुछ अनुभव लोगों को देखने को मिल रहा था.
उस वक्त स्मार्टफोन्स के जरिए बैंक अकाउंट में सेंधमारी के मामले नहीं देखने को मिलते थे. हालांकि, अब स्मार्टफोन्स बहुत कॉमन हो चुके हैं, लेकिन फिर भी एक बड़ी आबादी इससे दूर है. तमाम लोग अभी भी 2G नेटवर्क और फीचर्स फोन्स पर निर्भर हैं.
ऐसे में राज्यस्थान की गहलोत सरकार 1.91 लाख महिलाओं को इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दे रही हैं. एक दशक पहले स्मार्टफोन्स के साथ इतने रिस्क नहीं थे, जितने आज हैं.
पहले सिर्फ स्मार्टफोन के खोने या टूटने का डर रहता था, लेकिन अब स्मार्टफोन और इंटरनेट से जुड़ चुकी तमाम सर्विसेस की वजह से स्मार्टफोन का रिस्क भी बढ़ जाता है.
चूंकि बैंकिंग सर्विसेस तक के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है, ऐसे में स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए कई पैंतरों का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप पहली बार स्मार्टफोन यूज करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.
एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज करने के लिए आपको Gmail अकाउंट बनाना होता है, जिसकी मदद से आप तमाम सर्विसेस को एक्सेस कर पाते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










