Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
पहलगाम में चली आतंकियों की गोली, दूर बैठे सैलानियों के परिजनों में फैल गई दहशत, कही ये बात

पहलगाम में चली आतंकियों की गोली, दूर बैठे सैलानियों के परिजनों में फैल गई दहशत, कही ये बात

AajTak
Wednesday, April 23, 2025 02:38:25 AM UTC

पहलगाम की वादियों में गूंजती गोलियों की आवाज ने ना सिर्फ वहां मौजूद सैलानियों की रूह कंपा दी, बल्कि सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे उनके परिवारों में भी खौफ की लहर दौड़ा दी. जो परिवार कुछ वक्त पहले तक सोशल मीडिया पर कश्मीर की खूबसूरत तस्वीरें देख मुस्कुरा रहे थे, वो अचानक डर और बेबसी में डूब गए. किसी का फोन घंटों बंद रहा, किसी ने टीवी स्क्रीन से नजरें नहीं हटाईं. गुजरात से लेकर दिल्ली, यूपी, कर्नाटक और ओडिशा तक... एक ही सवाल गूंजता रहा – हमारे अपने सुरक्षित हैं या नहीं?

उन परिवारों के लिए वो पल किसी सदमे से कम नहीं था, जब उन्हें पता चला कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है और उनके परिवार के लोग वहां मौजूद थे. गुजरात के भावनगर के रहने वाले विनुभाई डाभी को इस हमले में गोली लगी है, वे घायल हैं. जब उनकी बेटी शीतलबेन को उनके सुरक्षित होने की खबर मिली और पापा की आवाज फोन पर सुनाई दी, तो वह सिहर गईं. उन्होंने कहा कि मैंने उनका इंटरव्यू देखा, वो बोल पा रहे थे... मेरे लिए वही सब कुछ था. पहलगाम के इस हमले में कई राज्यों के लोग मारे गए हैं.

एजेंसी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में गुजरात के एक सैलानी गोली लगने से घायल हो गए. भावनगर का सैलानी अपने परिवार के साथ कश्मीर यात्रा पर थे, जब यह हमला हुआ. हमले की ख़बर मिलते ही उनके घरवालों की चिंता बढ़ गई. अब उनकी बेटी शीतलबेन ने बताया है कि उनके पिता खतरे से बाहर हैं और संपर्क में हैं.

शीतलबेन डाभी ने कहा कि आतंकी हमले में मेरे पापा के हाथ में गोली लगी है, लेकिन अब वो ठीक हैं. मैंने उनका इंटरव्यू भी देखा है. एमएलए, मेयर, आईजी, एसपी सभी अधिकारी हमसे मिलने आए और उन्होंने मेरे माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की. मेरी मम्मी से मेरी बात हो चुकी है. विनुभाई के रिश्तेदार प्रकाश नाथानी ने भी बताया कि सरकार और स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: गोलियों की आवाज, चीख-पुकार और दहशत... सामने आया पहलगाम हमले के वक्त का VIDEO, दिखा भयावह मंजर

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में करनाल के विनय नारवाल, डोंबिवली के तीन पर्यटक, कानपुर के शुभम, सूरत के शैलेश भाई कदथिया, पनवेल महाराष्ट्र के दिलीप देसले, पुणे के संतोष जगदाले, ओडिशा के बालासोर निवासी प्रशांत सतपथी और कर्नाटक के शिवमोग्गा के मंजुनाथ राव की जान चली गई.

वहीं गुजरात के भावनगर निवासी विनुभाई डाभी इस हमले में घायल हुए, जिनकी बेटी और परिवार ने अब उनके सुरक्षित होने की जानकारी दी है. अधिकांश पीड़ित पर्यटक थे, जो छुट्टियां मनाने पहुंचे थे. किसी की शादी को अभी दो महीने ही हुए थे, तो किसी ने पहली बार कश्मीर देखा था. शोकाकुल परिवारों के घरों के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ रही है, और प्रशासनिक व राजनीतिक हस्तियां उन्हें सांत्वना देने पहुंच रही हैं.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
'डिप्टी चेयरमैन का रोल भी आज निभाया', राज्यसभा में ऐसा क्यों बोले किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में वंदे मातरम् बोलने पर रोक का किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि हम इसके लिए करेक्शन लेकर आए. कांग्रेस के चीफ व्हिप जयराम रमेश ने इस दौरान उनसे यह भी पूछ लिया कि पूर्व सभापति को फेयरवेल कब दे रहे हैं.

BHAVYA स्कीम, कृषि और इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के लिए ₹54,926 करोड़ मंजूर, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को 54,926 करोड़ रुपये की चार बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी. ‘भव्य’ योजना से औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, जबकि किसानों, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी के लिए भी सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं.

'सेकंड ओपिनियन हमारे लोकतंत्र में बहुत बड़ा योगदान', राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में रिटायर हो रहे सदस्यों के योगदान की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये ऐसे सांसद रहे, जिन्हें पुराने और नए दोनों संसद भवन में बैठने का अवसर मिला.

पहले गोली मारी, फिर चाकू से गोद डाला, अब गिरफ्तार... गोरखपुर राजकुमार चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी

गोरखपुर में पूर्व भाजपा पार्षद और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या से सनसनी फैल गई. पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. रंजिश के चलते मॉर्निंग वॉक पर निकले नेता को पहले गोली मारी गई और फिर चाकू से 11 वार कर मौत के घाट उतार दिया गया.

तेहरान में अली लारीजानी को अंतिम विदाई दी गई, देखें रणभूमि

सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत से ईरान बौखला गया है. उसने खाड़ी देशों के अलावा इजरायल के दिल यानी तेल अवीव पर पूरी रात मिसाइलों की ताबड़तोड़ बरसात कर दी. इस वक्त आपको सीधे तेहरान की तस्वीर दिखाते हैं जहां अली लारीजानी की अंतिम यात्रा निकल रही है.

एम्स में कैडर रिव्यू को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, 20 मार्च तक अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो भूख हड़ताल

एम्स के अधिकारी और कर्मचारी 15 मार्च से कैडर रिव्यू की मांग को लेकर लंच टाइम में प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि 13000 कर्मचारी इससे प्रभावित हैं और फाइल स्वास्थ्य मंत्रालय में लंबित है. 20 मार्च तक मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है.

इजरायल का बेरूत पर अटैक, जमींदोज हुई इमारत, देखें न्यूजरूम

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Russia Oil: चीन जा रहे थे रूसी तेल के 7 जहाज... अचानक लिया यू-टर्न, भारत की ओर मुड़े

समंदर के बीच के रास्‍ते चीज जा रहे रूसी तेल को भारत की ओर मोड़ दिया गया है. भारी मात्रा में तेल से लदे जहाज भारत की ओर आ रहे हैं. इसमें से एक जहाज 21 मार्च को भारत पहुंच जाएगा.

Eid Wishes: चांद की चांदनी, खुशियों की बहार... इन मैसेज से दें ईद की मुबारकबाद

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

LPG के बाद अब फार्मा इंडस्ट्री पर युद्ध का असर! महंगी हो सकती हैं ये जरूरी दवाइयां

ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की आंच अब भारत के मेडिकल सेक्टर तक पहुंच गई है. कच्चे माल की कमी और पैकेजिंग लागत बढ़ने से पैरासिटामोल और शुगर जैसी आम दवाओं के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ने के आसार हैं.

'युद्ध अमेरिका ने शुरू किया, अब तभी रुकेगा...', ईरान ने बताया कब और कैसे खत्म होगी जंग

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

लारीजानी की मौत के बाद ईरान से इजराइल की ओर दागी गईं मिसाइलें, देखें खबरें असरदार

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

जींस-टीशर्ट पर बैन, सोशल मीडिया पर सख्ती... हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए 'ड्रेस कोड' लागू,

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया है. इसमें ऑफिस में फॉर्मल और शालीन पोशाक अनिवार्य की गई है और जीन्स व टी-शर्ट पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. साथ ही सोशल मीडिया पर बिना अनुमति सरकारी नीतियों पर टिप्पणी और आधिकारिक जानकारी साझा करना मना किया गया है.

दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर इजरायल का हमला, भड़के ईरान ने सऊदी-कतर को दी धमकी

ईरान के पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. ईरान ने सऊदी, यूएई और कतर के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. इजराइल और ईरान के बीच जारी हमलों के बीच ऊर्जा संकट गहराया है और वैश्विक बाजार पर इसका असर दिख रहा है.

अमेरिका की मदद से इजरायल ने ईरान के गैस ठिकाने पर हमला किया, देखें खबरदार

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, ​डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए? देखें विशेष

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया, देखें शंखनाद

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

'कांग्रेस से जबरदस्ती की शादी थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक...', खड़गे को पूर्व PM का हल्का-फुल्का जवाब

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने 2018 की कांग्रेस और जनता दल सेकुलर की सियासी दोस्ती को याद किया और कहा कि 2019 में हमने कांग्रेस से रिश्ते नहीं तोड़े कांग्रेस ही हमें छोड़कर अलग हुई. देवेगौड़ा ने कहा कि इस रिश्ते में सिर्फ प्रताड़ना रह गई थी, इसलिए उन्हें 'तलाक' लेना पड़ा.

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

'ED की रेड में हस्तक्षेप करके CM ने ठीक नहीं किया', सुप्रीम कोर्ट की बंगाल सरकार को फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप को लेकर सख्त टिप्पणी की है. I-PAC मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि ऐसे हालात से निपटने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाने की जरूर​त है.

एक साथ जलीं 7 चिताएं... इंदौर में EV चार्जिंग ब्लास्ट ने उजाड़े परिवार, 3 मंजिला मकान स्वाहा, गर्भवती बहू और 2 बच्चों समेत 8 की मौत

Indore Brijeshwari Annex Indore Fire 8 Dead: इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने 8 जिंदगियां लील लीं. हादसे में कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं.

वाराणसी में जो हुआ वो क्या 2027 से पहले की तैयारी है? देखें दंगल

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

19 दिन और 2000 हमले... थमने की बजाय और भयावह हुआ अमेरिका-ईरान युद्ध

अमेरिका इजरायल के साथ ईरान का युद्ध 19 दिन से जारी है, लेकिन संघर्ष थमने के बजाय और बढ़ता जा रहा है. अब तक 2,000 से ज्यादा हमले दर्ज हो चुके हैं. तेहरान सबसे ज्यादा निशाने पर है, जबकि जवाबी कार्रवाई पूरे पश्चिम एशिया में फैल चुकी है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हमलों से तेल कीमतों में तेज उछाल आया है.

नीतीश कुमार की जेडीयू से केसी त्यागी के निकल जाने में मैसेज क्या है?

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us