
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पर्यटक स्थलों पर लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है. खास तौर पर पर्यटक स्थलों पर. हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.
संवेदनशील क्षेत्रों में यातायात की आवाजाही को भी नियंत्रित किया गया है. आपको बता दें कि आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर पहलगाम के टूरिस्ट प्लेस पर गोलीबारी कर दी थी. जिसमें 28 लोग मारे गए, जिनमें से ज़्यादातर पर्यटक थे. यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला भी है.
यह भी पढ़ें: पहलगाम में आतंकी हमला: सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़ दिल्ली लौट रहे PM मोदी
इस हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने इस हमले को "हाल के वर्षों में नागरिकों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा" बताया.
वहीं, कश्मीर घाटी में बुधवार को 35 साल में पहली बार आतंकवादी हमले के खिलाफ बंद रहा. सभी क्षेत्रों के संगठनों ने पहलगाम पर्यटन स्थल में हत्याओं के विरोध में बंद का समर्थन किया. फिलहाल घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में अधिकांश दुकानें, ईंधन स्टेशन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. शहर भर में केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुली रहीं हैं. सरकारी परिवहन भी कम चल रहे हैं लेकिन निजी वाहन सामान्य रूप से चल रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









