
पहलगाम का बदला... सरकार ने बता दिया एयरस्ट्राइक में PoK और PAK में कितने आतंकी मारे गए
AajTak
बीते दिन सूत्रों से 90 आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आई थी. लेकिन यह पहली बार है जब सरकार की ओर से खासकर रक्षा मंत्री राजनाथ जैसे बड़े नेता ने मारे गए आतंकियों का नंबर बताया है. भारतीय सेना ने 6 मई की रात को करीब एक बजे इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया है.
भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एयरस्ट्राइक की है. इस सैन्य कार्रवाई को तीनों सेनाओं ने मिलकर अंजाम दिया है. सरकार ने साफ किया है कि यह बिना किसी उकसावे वाली एक संयमित कार्रवाई थी, जिसमें पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया है. सिर्फ आतंकी अड्डों को टारगेट किया गया है.
'कम से कम 100 आतंकी ढेर'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को सर्वदलीय बैठक हुई है और इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सपा के रामगोपाल यादव समेत तमाम दलों के नेता मौजूद रहे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पहली बार सरकार ने एयरस्ट्राइक में मारे गए आतंकियों का आंकड़ा बताया है. विपक्षी नेता ने राजनाथ सिंह ने बताया कि ऑपरेशन में कम से कम 100 आतंकी मारे गए हैं. उन्होंने बैठक में कहा कि हम बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे.
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है! PAK में 9 आतंकी ठिकानों का काम तमाम, 12 की नई लिस्ट तैयार
इससे पहले बीते दिन सूत्रों से 90 आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आई थी. लेकिन यह पहली बार है जब सरकार की ओर से, वह भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेता ने मारे गए आतंकियों का नंबर बताया है. भारतीय सेना ने 6 मई की रात को करीब एक बजे इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया है.
ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









