
पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर टूर पर संकट, MP-CG के पर्यटक करा रहे धड़ाधड़ करवा रहे बुकिंग कैंसिल
AajTak
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पर्यटकों में फैले डर ने कश्मीर की आर्थिक रीढ़ को झकझोर दिया है. स्थानीय निवासियों और ट्रैवल एजेंट्स को उम्मीद है कि स्थिति जल्द सामान्य होगी, लेकिन अभी पर्यटन उद्योग पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले ने कश्मीर के पर्यटन उद्योग को गहरी चोट पहुंचाई है. इस हमले के बाद मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के पर्यटक डर के माहौल में अपनी कश्मीर यात्रा रद्द कर रहे हैं. ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TAAI) ने बताया कि हमले के बाद से ट्रैवल एजेंटों के पास बुकिंग रद्द करने और फ्लाइट रिशेड्यूल करने के लिए फोन कॉल की बाढ़ आ गई है.
aajtak से खास बातचीत में TAAI के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ चैप्टर चेयरमैन हेमेंद्र सिंह जादौन जादौन ने कहा, हमले के बाद से अब तक 80 से 100 लोगों ने कश्मीर टूर रद्द करवाए हैं और यह संख्या अभी और बढ़ेगी. इस साल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से बुक हुए कुल टूर में से 50% केवल कश्मीर के थे, लेकिन अब ये धड़ाधड़ रद्द हो रहे हैं.
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में मौजूद कई पर्यटक भी अपनी फ्लाइट्स रिशेड्यूल करवाने के लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं. जादौन ने चिंता जताई कि पिछले 2-3 साल से तेजी से बढ़ रहे कश्मीर के पर्यटन उद्योग पर इस हमले का बहुत बुरा असर पड़ने वाला है.
TAAI ने बताया, “आतंकी हमले के बाद मध्य प्रदेश के अधिकांश पर्यटक अपनी जम्मू-कश्मीर यात्रा को निर्धारित समय से पहले समाप्त करना चाहते हैं और जल्द से जल्द घर लौटना चाहते हैं.”
उन्होंने कहा कि मंगलवार रात से ट्रैवल एजेंटों के पास पर्यटकों के फोन कॉल की बाढ़ आ गई है. आने वाले दिनों और हफ्तों में कश्मीर जाने की योजना बनाने वाले मध्य प्रदेश के कई निवासी भी अपनी बुकिंग रद्द कर रहे हैं. TAAI की जम्मू-कश्मीर इकाई प्रभावित पर्यटकों की यात्रा और होटल ठहरने की व्यवस्था करके उनकी सहायता कर रही है.
हमले में 28 पर्यटकों की मौत और करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है, जिसने देशभर में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है. कश्मीर का पर्यटन उद्योग, जो 12,000 करोड़ रुपए का है और 2.5 लाख लोगों को रोजगार देता है, इस हमले से गहरे संकट में आ गया है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









