
पहचान बदलकर भारत में रह रही थीं उज्बेकिस्तान की दो लड़कियां, आगरा पुलिस ने होटल से किया अरेस्ट
AajTak
उत्तर प्रदेश के आगरा में उज्बेकिस्तान की दो लड़कियां अपनी पहचान बदलकर रह रही थीं. इस बारे में जब पुलिस को खबर लगी तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया. विदेशी लड़कियों के कब्जे से कथित फर्जी दो आधार कार्ड, 35 हजार की नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में उज्बेकिस्तान की दो लड़कियां अपना नाम और पहचान बदलकर रह रही थीं. इस बात का पता चलते ही ताजगंज पुलिस ने शनिवार रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके कब्जे से पुलिस टीम ने दो आधार कार्ड, 35 हजार रुपए और दो मोबाइल बरामद किए हैं. बरामद आधार कार्ड्स पर दिल्ली का पता दर्ज है.
पुलिस के अनुसार, आधार कार्ड में एक लड़की का नाम लायला खान दर्ज है, जबकि दूसरी का नाम डेनिज लिखा है. लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) की रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने होटल द एंपायर में देर रात छापा मारा और होटल में रुकीं दो लड़कियों से पूछताछ की. पुलिस ने जब उनसे ID मांगी तो उनके पास दिल्ली के पते की आईडी मिली.
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो दोनों लड़कियों ने सच कबूल कर लिया. एक ने अपना नाम दिलयारा बताया, जबकि दूसरी ने अपना नाम मैक्सोरेमेक्सऑन बताया. दोनों ने पुलिस को बताया कि वे उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं.
पुलिस को पासपोर्ट भी नहीं दिखा सकीं लड़कियां
पुलिस ने जब उनसे पासपोर्ट मांगा तो दोनों पासपोर्ट नहीं दिखा सकीं. इसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले आई. जांच में पता चला है कि दोनों लड़कियां अवैध रूप से भारत में रह रही थीं. यहां रहने के लिए दोनों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे.
सच्चाई सामने आने के बाद ताजगंज थाने की पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत केस दर्ज किया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








