
पसंदीदा बॉयफ्रेंड की तलाश में दूर देश से यहां क्यों आ रहीं लड़कियां?
AajTak
साउथ कोरिया के टीवी शो दुनियाभर में पॉपुलर हो रहे हैं. हाल में नेटफ्लिक्स पर आया टीवी शो Squid Game काफी चर्चित रहा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई लड़कियां साउथ कोरिया के टीवी शो से इतना जुड़ाव महसूस करती हैं कि वह साउथ कोरिया जाकर अपने लिए बॉयफ्रेंड की तलाश करती हैं?
दक्षिण कोरिया के टीवी शो (K-Dramas) की एक अलग पहचान है. इनमें जो कैरेक्टर दिखाए जाते हैं, वह कई बार आदर्शवाद के करीब होते हैं. इन कैरेक्टर को देखकर पिछले कुछ सालों में दुनियाभर से काफी महिलाएं बॉयफ्रेंड की तलाश में दक्षिण कोरिया पहुंच गईं. ऐसी कुछ महिलाओं के अनुभव एक रिसर्च में सामने आए हैं.
इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, वहां के कल्चर से प्रभावित होकर काफी टूरिस्ट घूमने के लिए दक्षिण कोरिया पहुंच रहे हैं. ऐसे टूरिस्ट को “Hallyu tourists" की संज्ञा दी जाती है. ये “Hallyu tourists" साउथ कोरिया टेलीविजन ड्रामा देखते हैं. फिर वहां पहुंचते हैं.
अमेरिकी महिला मिन जू ली ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में साउथ कोरिया ड्रामा की पॉपुलरिटी को लेकर जेंडर स्टडीज की है. मिन जू ली ने नस्लीय, लैंगिक और सेक्सुअल पॉलिटिक्स जैसे विषयों पर अपने रिसर्च के लिए कई महिलाओं से बात की.
मिन जू ली ने बताया कि कई महिलाएं K-Dramas से प्रभावित होकर दक्षिण कोरिया गईं. मिन जू ली यह जानना चाहती थीं कि आखिर वे महिलाएं कोरिया क्यों आईं? बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि इसकी एक असली वजह महिलाओं का दक्षिण कोरिया के पुरुषों की तरफ आकर्षण होना था.
वह एक ग्रुप से भी मिलीं जो दक्षिण कोरिया केवल प्यार पाने के लिए आया था. इस ग्रुप की महिलाओं ने जो कैरेक्टर टीवी पर देखे थे, वे उन्हीं को तलाशते हुए देखने आए थे.
महिलाएं जिनकी उम्र 20 साल के आसपास थी, वे दुनिया के कई कोने से दक्षिण कोरिया पहुंची थीं. इनमें नॉर्थ अमेरिका, वेस्टर्न यूरोप, रूस की महिलाएं शामिल थीं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








