
पश्चिम बंगाल: हुगली के 'दुआरे सरकार' कैम्प में भगदड़, महिलाओं समेत कई गंभीर रूप से घायल
AajTak
पश्चिम बंगाल के खानाकुल में ममता सरकार द्वारा प्रायोजित "दुआरे सरकार कैंप " में एकाएक भगदड़ मच गई. भगदड़ में कुचले जाने के कारण कई महिलाओं समेत दर्जनों घायल हो गए. किसी का सिर फटा तो किसी का शरीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
पश्चिम बंगाल के खानाकुल में ममता सरकार द्वारा प्रायोजित "दुआरे सरकार कैम्प" में एकाएक भगदड़ मच गई. भगदड़ में कुचले जाने से कई महिलाओं समेत दर्जनों घायल हो गए. किसी का सिर फटा तो कोई गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस वाले लाठी उठाकर भी भीड़ को कंट्रोल नहीं कर पाए. इस कैंप में 5000 लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई थी. (हुगली से भोला नाथ साहा की रिपोर्ट) हुगली जिले के खानाकुल राममहन एक नंबर पंचायत इलाके में स्थित राममोहन कॉलेज में ममता सरकार की सबसे लोकप्रिय परियोजना "दुआरे सरकार " का कैंप लगा था. देखते ही देखते वहां अचानक 5000 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. भीड़ में ज्यादातर महिलाएं शामिल थी और एकाएक इस भीड़ में भगदड़ मच गई.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










