
पश्चिम बंगाल: सात साल के लड़के का कमाल, 30 सेकंड में 58 पुशअप्स
AajTak
पश्चिम बंगाल के हुगली के राजनाथ को इसकी प्रेरणा अपने माता-पिता से मिली, क्योंकि राजनाथ के माता-पिता भी जिम्नास्टिक के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं.
हिंदी में कहावत है 'होनहार बिरवान के होत हैं चिकने पात' यानी जिसके पास नायाब प्रतिभा होती है, उसकी झलक बचपन से ही मिलने लगती है. ऐसी ही एक कहानी है पश्चिम बंगाल के हुगली के गौ घाट के रहने वाले पहली कक्षा के छात्र राजनाथ दत्त की. राजनाथ दत्त ने जी तोड़ मेहनत करते हुए हुए सिर्फ 30 सेकंड में 58 बार पुश अप करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज किया है. बचपन में ही जिम्नास्टिक की रूचि रखने वाले राजनाथ को इसकी प्रेरणा अपने माता-पिता से मिली, क्योंकि राजनाथ के माता-पिता भी जिम्नास्टिक के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं. कोविड काल में वर्चुअल माध्यम से राजनाथ दत्त ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लाइव प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा पूरे भारत को मनवा दिया. सर्वभारतीय संस्था की तरफ से उसे मेडल और सर्टिफिकेट भी भेज दिया गया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










