
पश्चिम बंगाल: रामनवमी के दौरान हुई हिंसा के मामले में NIA जांच के आदेश, शुभेंदु अधिकारी ने की थी मांग
AajTak
कोलकाता हाई कोर्ट ने रामनवमी के दौरान हावड़ा, हुगली और डालखोला में हुई हिंसा के मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को जांच के आदेश दिए हैं. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य पुलिस को 2 सप्ताह के अंदर जांच से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज एनआईए को सौंपने का आदेश दिया है. बता दें कि भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने एक जनहित याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा की एनआईए जांच की मांग की थी.
कलकत्ता हाई कोर्ट ने रामनवमी के दौरान हावड़ा, हुगली और डालखोला में हुई हिंसा के मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को जांच के आदेश दिए हैं. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य पुलिस को 2 सप्ताह के अंदर जांच से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज एनआईए को सौंपने का आदेश दिया है. बता दें कि भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने एक जनहित याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा की एनआईए जांच की मांग की थी.
बंगाल में पहली हिंसा हावड़ा के शिबपुर में हुई थी. यहां दो समुदायों में झड़प के बाद हिंसा हुई. इसमें पत्थरबाजी भी हुई. इसके बाद वहां कई वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आंसू गैस की मदद से लोगों को वहां से हटाया. शिबपुर का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कुछ लोग छत से पत्थर फेंकते दिखाई दिए थे.
डालखोला में हो गई थी शख्स की मौत
हिंसा का दूसरा मामला डालखोला (उत्तर दिनाजपुर जिले) में सामने आया था. यह इलाका इस्लामपुर शहर में आता है, जो कि मुस्लिम बहुल है. यहां एक शख्स की मौत हो गई थी, वहीं पुलिस अधीक्षक समेत कई जख्मी भी हुए थे. यहां रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी. बाद में पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल कर लिया था, लेकिन तबतक एक युवक की मौत हो चुकी थी. वहीं 5 से 6 पुलिसवाले जख्मी हो गए थे. बाद में पुलिस ने बताया था कि युवक की मौत हिंसा के दौरान हार्ट अटैक से हुई थी.
ममता ने लगाया था रूट बदलने का आरोप
हावड़ा की हिंसा पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बयान भी आया था. उन्होंने हिंसा के लिए जुलूस निकाल रहे हिंदू पक्ष को ही जिम्मेदार बताया था. वह बोलीं थीं कि पहले ही चेताया गया था कि मुस्लिम बहुल इलाके में जुलूस ना निकाला जाए. ममता ने यह भी आरोप लगाया था कि जुलूस का रूट बदला गया था. ममता ने यह भी कहा कि बीजेपी मुस्लिम इलाकों को टारगेट कर रही है, जिसमें हावड़ा और इस्लामपुर भी शामिल हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










