
पश्चिम बंगाल में रात 2 बजे राज्यपाल ने बुलाया विधानसभा का सत्र, ये है वजह!
AajTak
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जयदीप धनखड़ ने विधानसभा का सत्र तड़के 2 बजे बुलाकर हड़कंप मचा दिया. हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ऐसा टाइपिंग की गलती से हुआ है. अब राज्य की कैबिनेट तय करेगी कि आगे क्या करना है.
पश्चिम बंगाल में सिर्फ टाइपिंग की गलती के कारण विधानसभा का सेशन रात 2:00 बजे शुरू होगा. दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से राज्यपाल को विधानसभा सत्र शुरू करने के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसमें 7 मार्च (सोमवार) 2 PM की जगह 2 AM टाइप हो गया था. आज राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दोपहर में राज्य के मुख्य सचिव को बातचीत करने के लिए बुलाया था, लेकिन आला अफसर राज्यपाल से मिलने नहीं पहुंचे. इसी के बाद राज्यपाल ने ट्वीट करके कहा कि उन्होंने कैबिनेट के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है. लेकिन रात 2:00 बजे सत्र शुरू करने का प्रस्ताव उन्हें अस्वाभाविक लग रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










