
पश्चिम बंगाल में फिर आपस में भिड़े बीजेपी-TMC कार्यकर्ता, चुनावी रंजिश में एक की मौत, 1 गंभीर रूप से जख्मी
AajTak
छठे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले पूर्वी मिदनापुर में एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई तो वहीं एक टीएमसी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया. पहली घटना पूर्वी मिदनापुर के महिषादल की है तो वहीं दूसरा मामला भी पूर्वी मिदनापुर का है. यहां के बक्चा इलाके में शुक्रवार रात तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त झड़प हो गई है.
पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले एक बार फिर हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है. कारण, छठे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले पूर्वी मिदनापुर में एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई तो वहीं एक टीएमसी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया. पहली घटना पूर्वी मिदनापुर के महिषादल की है, जहां शुक्रवार रात चुनावी रंजिश में एस.के मोइबुल नाम के एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. मृतक टीएमवाईसी के उपाध्यक्ष थे. टीएमसी ने आरोप लगाया है कि जब मोइबुल कल रात घर लौट रहे थे तो बीजेपी के कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी. इस संबंध महिषादल थाना पुलिस ने 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है.
वहीं दूसरा मामला भी पूर्वी मिदनापुर का है. यहां के बक्चा इलाके में शुक्रवार रात तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त झड़प हो गई है. इसमें अनंत बिजली नामक एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है. तृणमूल का आरोप है कि पीड़ित को लोहे की रॉड और बांस से पीटा गया है. लहूलुहान हालत में उसे मैना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, वहां से उसे तामलुक जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.
बता दें कि आज 25 मई को छठे चरण के लिए वोटिंग जारी है. इस चरण में छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है. दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान सहित उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं. सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हालांकि बंगाल में हुई इन दो घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
22 मई को नंदीग्राम में बीजेपी कार्यकर्ता की हुई थी हत्या
बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसमें बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई. इस झड़प में बीजेपी के 7 कार्यकर्ता घायल भी हुए. घटना 22 मई की देर रात नंदीग्राम के सोनचूरा में हुई. यहां बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. तणमूल कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने धारदार हथियार से बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया. झड़प में मृतक महिला बीजेपी कार्यकर्ता का नाम रथीबाला आड़ी है.
बैरकपुर में भी सामने आया था हिंसा का केस

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










