
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़े बिना ही AAP का खुल गया खाता!
AajTak
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हुई है. AAP के खाते में राज्य में एक सीट आ गई है. इस सीट की सौगात एक निर्दलीय उम्मीदवार ने दी है. चुनाव परिणाम के बाद निर्दलीय उम्मीदवार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई.
पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आ गए हैं. टीएमसी ने तीनों फॉर्मेट में जबरदस्त जीत हासिल की है. दूसरे नंबर पर बीजेपी रही. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी मैदान में नहीं थी. उसके बाद राज्य में AAP का खाता खुल गया. दरअसल, कूचबिहार जिले में पंचायत चुनाव जीतने वाला एक निर्दलीय उम्मीदवार शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गया है.
AAP ने बताया कि दिनहाटा की अटियाबारी-1 पंचायत के बूथ संख्या 6/239 से नाजरीना बीबी ने चुनाव जीता है. वे निर्दलीय उम्मीदवार थीं. शुक्रवार को कूचबिहार जिले के प्रभारी अमिताव देबनाथ की उपस्थिति में नाजरीना AAP में शामिल हुईं. पार्टी पदाधिकारी ने कहा कि नाजरीना के पार्टी में आने से कूचबिहार में संगठन को मजबूती मिलेगी.
पंचायत चुनाव में टीएमसी ने जीतीं सबसे ज्यादा सीटें
बता दें कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला परिषद की 928 सीटों में से 880 पर जीत हासिल की है. जबकि भाजपा ने कुल 31 सीटें जीतीं. कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन को 15 सीटों पर जीत मिली. अन्य ने शेष दो सीटें जीतीं. इसी तरह, पंचायत समिति के चुनाव में टीएमसी 6,450 से ज्यादा सीटों पर विजयी हुई. बीजेपी ने करीब 1,000 सीटें जीती हैं. सीपीआई (एम) ने 180 और कांग्रेस ने 260 से अधिक सीटें जीती हैं.
बीजेपी ने ग्राम पंचायत की 10 हजार सीटें जीतीं
वहीं, ग्राम पंचायत के नतीजों में भी टीएमसी का जलवा देखने को मिला. सत्तारूढ़ पार्टी ने कुल 63,219 सीटों में से 35,000 से ज्यादा पर जीत हासिल की. बीजेपी ने करीब 10,000 सीटें जीतीं. जबकि लेफ्ट-कांग्रेस को करीब 6,000 सीटें मिलीं.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










