
पश्चिम बंगाल: नकली सोने के व्यापारी के घर के नीचे मिली सीक्रेट सुरंग, राज्यपाल ने जताई चिंता
AajTak
पश्चिम बंगाल में कथित नकली सोने की मूर्ति डीलर के घर के नीचे 40 मीटर लंबी एक सीक्रेट सुरंग का पता चला है. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इसे 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता' बताया है.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिण 24 परगना जिले में पुलिस ने नकली सोने की मूर्तियों के कथित डीलर के घर के नीचे एक छिपी हुई सुरंग का पता लगाया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इसे 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता' बताया और ममता बनर्जी सरकार से राज्य में कानून का शासन बनाए रखने की गुजारिश की.
सीक्रेट सुरंग 40 मीटर लंबी है और इसमें कमर तक पानी भरा है. यह सुरंग भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास बहने वाली मतला नदी और सुंदरबन डेल्टा से जुड़ती है.
अधिकारियों का मानना है कि तस्कर सद्दाम सरदार और उसके साथियों ने इस सुरंग का इस्तेमाल पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान भागने के लिए किया था. पुलिस ने सोशल मीडिया पर नकली सोने की मूर्तियों से जुड़ी धोखाधड़ी और खरीदी गई वस्तुओं की डिलीवरी न होने की कई शिकायतें दर्ज की थीं.
बरुईपुर के एसपी पलाश चंद्र ढाली ने बताया, "हमें सद्दाम सरदार और उसके भाई सैरुल के खिलाफ नादिया के एक व्यक्ति को ठगने की शिकायत मिली थी. सरदार भाइयों ने नकली सोने का सामान देने का लालच देकर उस व्यक्ति से 12 लाख रुपए ठग लिए थे. शिकायत के आधार पर हमने दोनों की तलाश शुरू की, जो उसके बाद से ही फरार हैं."
भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
15 जुलाई को कुलतली पुलिस को सद्दाम सरदार के पश्चिम बंगाल स्थित उसके घर पर वापस लौटने की जानकारी मिली. छापेमारी के दौरान पुलिस को हिंसक प्रतिरोध का सामना करना पड़ा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








