
पश्चिम बंगाल: झाड़ग्राम में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, मंत्री की कार का शीशा टूटा
AajTak
झाड़ग्राम में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम के बाद झड़प की घटना हुई है. यहां ममता सरकार में मंत्री की कार पर कुर्मी प्रदर्शनकारियों ने हमला भी किया है. यह घटना तब हुई जब अभिषेक का काफिला शुक्रवार को झाड़ग्राम कस्बे में नवजोर कार्यक्रम रोड शो पूरा करने के बाद लोढाशूली होते हुए शालबनी जा रहा था.
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमले की घटना सामने आई है. इस घटना में बंगाल सरकार में मंत्री बीरबाहा हांसदा की कार क्षतिग्रस्त हो गई. कार का शीशा टूट गया है. सत्तारूढ़ दल के नेताओं पर ये हमला कुर्मी प्रदर्शनकारियों ने किया है. यह घटना तब हुई, जब अभिषेक बनर्जी का काफिला झारग्राम में रोड शो पूरा करने के बाद लोढाशूली होते हुए शालबनी जा रहा था.
बता दें कि बीरबाहा हांसदा यहां टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के 'नव ज्वार' कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. कुर्मी प्रदर्शनकारियों पर मंत्री बीरबाहा हंसदा की कार पर कथित रूप से हमला करने का आरोप लगाया गया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि अभिषेक के काफिले ने शुक्रवार को जब झाड़ग्राम के शालबोनी में प्रवेश किया तो कुछ वाहनों पर हमला किया गया. इनमें एक बीरबाहा की कार भी थी.
प्रदर्शनकारियों ने 'चोर चोर' के नारे भी लगाए
स्टेट हाइवे नंबर 5 पर दोनों ओर कुर्मी समुदाय के आंदोलनकारी प्रदर्शन कर रहे थे. आरोप है कि जब टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का काफिला गुजर रहा था, उस दौरान 'चोर चोर' के नारे भी लगाए गए. उसके बाद तृणमूल नेता के काफिले के आखिरी छोर पर खड़ी बीरबाहा की कार पर भी ईंटें फेंकी गईं. मंत्री की कार के आगे का शीशा टूट गया है.
विपक्षी एकता में फूट! ममता- केजरीवाल की मुलाकात पर भड़के अधीर रंजन, बोले- ये कांग्रेस को खत्म करने पर तुले
प्रदर्शन का यह असभ्य तरीका: मंत्री

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










