
पशु तस्करी में फंसे अनुब्रत मंडल को राहत नहीं, CBI कोर्ट ने 4 दिन की कस्टडी बढ़ाई
AajTak
पशु तस्करी मामले में सीबीआई ने अनुब्रत मंडल को 11 अगस्त को गिरफ्तार किया था. उसके बाद अनुब्रत को आसनसोल की सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिन की रिमांड पर भेजा गया था. अनुब्रत टीएमसी के बीरभूमि के जिलाध्यक्ष हैं. सीबीआई ने अनुब्रत पर सीमापार पशुओं के कथित अवैध व्यापार मामले में शिकंजा कसा है.
पशु तस्करी मामले में फंसे TMC नेता अनुब्रत मंडल को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने अनुब्रत की 4 दिन की और कस्टडी बढ़ा दी है. अनुब्रत को अब 24 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट में अनुब्रत तबीयत खराब होने का हवाला देकर जमानत की गुहार लगाई थी.
बता दें कि पशु तस्करी मामले में सीबीआई ने अनुब्रत मंडल को 11 अगस्त को गिरफ्तार किया था. उसके बाद अनुब्रत को आसनसोल की सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिन की रिमांड पर भेजा गया था. अनुब्रत टीएमसी के बीरभूमि के जिलाध्यक्ष हैं. सीबीआई ने अनुब्रत पर सीमापार पशुओं के कथित अवैध व्यापार मामले में शिकंजा कसा है.
अनुब्रत ने जमानत देने की अपील की
शनिवार को अनुब्रत को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. यहां सीबीआई ने 4 दिन की रिमांड देने की मांग की. जबकि अनुब्रत के वकील ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया और उनकी जमानत की मांग की. सीबीआई ने कहा कि अनुब्रत सबसे पावरफुल व्यक्ति हैं. ऐसे में अगर उन्हें जमानत दी गई तो इसका सीधा असर जांच पर पड़ेगा.
अनुब्रत ने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया
वहीं, अनुब्रत के वकील ने कहा कि अनुब्रत के स्वास्थ्य की स्थिति के आधार पर उन्हें जमानत दी जानी चाहिए. सीबीआई ने पशु तस्करी का जिक्र किया और कोर्ट में कहा है कि सहगल उसके और पशु तस्कर इमानुएल हक के बीच मध्यस्थ है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









