
पशु तस्करी केसः अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या को ED का समन, अगले हफ्ते पूछताछ के लिए बुलाया
AajTak
पशु तस्करी केस में गिरफ्तार चल रहे पश्चिम बंगाल के टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या को ईडी ने अगले हफ्ते पूछताछ के लिए समन किया है. ईडी इस दौरान अनुब्रत और सुकन्या को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है.
पश्चिम बंगाल के पशु तस्करी केस में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अनुब्रत मंडल और उनके परिवार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं. इस मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय ने अनुब्रत मंडल की इकलौती बेटी सुकन्या को पूछताछ के लिए समन किया है. सुकन्या मंडल को समन भेजकर ईडी ने पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है.
ईडी ने सुकन्या को पशु तस्करी केस में पूछताछ के लिए समन भेजा है. बताया जाता है कि ईडी ने सुकन्या मंडल और अनुब्रत मंडल के सीए मनीष कोठारी समेत कुल 12 लोगों को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय बुलाया है. कहा जा रहा है कि इस दौरान सुकन्या और अनुब्रत मंडल का आमना-सामना भी ईडी करा सकती है.
सूत्रों के मुताबिक ईडी ने सुकन्या मंडल को अगले हफ्ते दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है. गौरतलब है कि ये पहला अवसर नहीं है जब किसी केंद्रीय एजेंसी ने पूछताछ के लिए सुकन्या को तलब किया हो. पशु तस्करी केस में अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार करने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भी सुकन्या को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित मुख्यालय में तलब किया था.
हालांकि, सुकन्या से पूछताछ में सीबीआई को ज्यादा कुछ हाथ नहीं लग सका था. विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो कुछ महीने पहले सीबीआई की पूछताछ के समय सुकन्या मंडल ने अधिकतर सवालों के जवाब में कहा था कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. मेरे पिता ही इन सभी सवालों के जवाब दे सकते हैं. मैं नहीं.
अनुब्रत मंडल को सीबीआई के बाद अब ईडी ने गिरफ्तार किया है. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद ईडी को अनुब्रत मंडल को हिरासत में लेने की अनुमति मिल सकी थी. दिल्ली की कोर्ट ने एक दिन पहले ही अनुब्रत मंडल को 11 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था. बताया जा रहा है कि ईडी अब अनुब्रत का सामना उनकी बेटी सुकन्या मंडल से कराना चाहती है जिससे उनकी संपत्ति को लेकर पूछताछ की जा सके.
(रिपोर्टः राजेश साहा)

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









