
'पवित्र' घोड़े की अंतिम यात्रा में पहुंचे सैकड़ों लोग, पूरे गांव का टेस्ट, 400 घर सील
AajTak
ये मामला है कर्नाटक के बेलगाम जिले के गोकाक का. यहां के स्थानीय मठ के एक घोड़े की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े. ग्रामीणों का कहना है कि ये घोड़ा दिव्य है, इसलिए घोड़े की विदाई में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं.
कोरोना महामारी के इस समय में जहां इंसान के पास इंसान के लिए समय नहीं था, वहीं एक घोड़े की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इतना ही नहीं इस घोड़े की मौत पर लोग रोते-बिलखते भी नजर आए. ये मामला है कर्नाटक के बेलगाम जिले के गोकाक का. यहां के स्थानीय मठ के एक घोड़े की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े. ग्रामीणों का कहना है कि ये घोड़ा दिव्य है, इसलिए घोड़े की विदाई में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं. हालांकि, कोरोना संक्रमण को लेकर बेलगाम जिले में भी सख्त गाइडलाइन जारी की गई हैं, लेकिन घोड़े की अंतिम विदाई में लोगों के अंदर से कोरोना का डर गायब नजर आया. बड़ी संख्या में ग्रामीण घोड़े की अंतिम यात्रा में साथ चलते दिखाई दिए.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










