
पल भर की चूक... पूरा परिवार खत्म! एक्सप्रेसवे पर CNG कारों का जोखिम, ध्यान रखें ये बातें
AajTak
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे की दिल दहला देनें वाली तस्वीरों ने लोगों को अंदर से झकझोर दिया है. वैगनआर सीएनजी और ब्रेजा की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. हाइसे के वक्त सीएनजी कार में धमाके के साथ आग लग गई थी.
Purvanchal Expressway Accident: कई बार सफर पर निकलते समय हम यह मान लेते हैं कि सब कुछ ठीक है और रास्ता खुद-ब-खुद आसान हो जाएगा. लेकिन एक्सप्रेसवे पर दौड़ती गाड़ियों के बीच एक सेकंड की भी लापरवाही हादसे का रूप ले लेती है. खासकर तब, जब आप CNG वाहन चला रहे हों, तब सतर्कता और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है. क्योंकि CNG गाड़ियां पेट्रोल-डीजल से थोड़ी अलग होती हैं और इनके ड्राइविंग पैटर्न में छोटी-सी गलती भी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है.
यूपी के बाराबंकी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हाई-स्पीड सड़कों पर एक छोटी-सी गलती भी कितनी बड़ी कीमत वसूल सकती है. बीते शाम दो परिवार अपनी-अपनी मंज़िलों की ओर बढ़ रहे थे, किसी को घर पहुँचना था, किसी को काम पर लौटना था. लेकिन वैगनआर सीएनजी और ब्रेजा की टक्कर में कांस्टेबल जावेद का पूरा परिवार खत्म हो गया. इस भीषण हादसे में दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत कुल 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि, आजमगढ़ में तैनात पुलिस कांस्टेबल जावेद का परिवार मऊ से लखनऊ जा रहा था. तभी एक तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार का सीएनजी टैंक फट गया और भीषण आग लग गई. इस हादसे की दिल दहला देनें वाली तस्वीरों ने लोगों को अंदर से झकझोर दिया है.
रिपोर्ट्स बताती हैं कि, दोनों कारों में टक्कर के बाद अचानक आग लग गई और कार में बैठे लोग दरवाजा भी नहीं खोल पाए. जिसके चलते कार में भी बुरी तरह झुलसने से उनकी मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगा रही है कि ये सड़क हादसा सिर्फ तेज रफ्तार की वजह से हुआ या ड्राइवर को नींद आ गई थी.
ऐसे हादसे हमें याद दिलाते हैं कि एक्सप्रेसवे पर ड्राइविंग सिर्फ रफ्तार का खेल नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी इम्तिहान है. खासकर जब आप CNG वाहन चला रहे हों, जहां जरा-सी लापरवाही भी खतरे को कई गुना बढ़ा देती है. इसलिए अपने परिवार की सुरक्षा और अपने सुकून भरे सफर के लिए कुछ बातें याद रखना बेहद जरूरी है.
एक्सप्रेसवे पर हाई-स्पीड ड्राइविंग में CNG टैंक पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है. इसलिए गाड़ी लेकर निकलने से पहले टैंक, किट और पाइप लाइन की लीकेज चेक करवा लें. किसी भी तरह की बदबू, सीटी जैसी आवाज या गैस की हल्की महक इस बात का अलार्म है कि, आप टैंक और फिटिंग की जांच करवाएं.

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












