
पर्सिवरेंस रोवर के पेट से निकला 'Ingenuity मार्स हेलिकॉप्टर', जल्द भरेगा उड़ान
AajTak
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा मंगल ग्रह पर भेजे गए पर्सिवरेंस रोवर ने अपने पेट के नीचे लगा कवर हटा दिया है. इसके साथ ही कंगारुओं की तरह उसके पेट में छिपा इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर (Ingenuity Mars Helicopter) दिखने लगा. इंजीन्यूटी ने मंगल ग्रह के वातावरण का स्वाद चखा. यह जांचा जाएगा कि मंगल ग्रह की सतह और वहां के वायुमंडल में रोटरक्राफ्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा सकता है कि नहीं.
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा मंगल ग्रह पर भेजे गए पर्सिवरेंस रोवर ने अपने पेट के नीचे लगा कवर हटा दिया है. इसके साथ ही कंगारुओं की तरह उसके पेट में छिपा इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर (Ingenuity Mars Helicopter) दिखने लगा. इंजीन्यूटी ने मंगल ग्रह की हवा का स्वाद चखा. यह जांचा जाएगा कि मंगल ग्रह की सतह और वहां के वायुमंडल में रोटरक्राफ्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा सकता है कि नहीं. (फोटोःगेटी) 1.8 किलोग्राम के इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर (Ingenuity Mars Helicopter) को पर्सिवरेंस रोवर को अपने नीचे पहियों के ऊपर पेट में एक कवर के अंदर सुरक्षित रखा था. 21 मार्च को यह कवर हटाया गया. अब अप्रैल के पहले सप्ताह में इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर की ट्रायल उड़ान होगी. NASA ने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि जल्द ही इस रोवर के पेट से उड़ने वाला पक्षी निकलेगा. यह नए रास्ते खोलेगा. (फोटोःगेटी) NASA के वैज्ञानिकों ने कहा कि अभी तक धरती के अलावा किसी भी दूसरे ग्रह पर रोटरक्राफ्ट या ड्रोन हेलिकॉप्टर नहीं भेजा गया है. यह पहली बार है जब इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर मंगल ग्रह पर उड़ान भरेगा. अगर यह उड़ान के समय सफलता हासिल करता है तो भविष्य में अन्य ग्रहों पर ऐसे ड्रोन या रोटरक्रॉफ्ट जैसे यान भेजे जा सकेंगे. (फोटोः NASA) Getting ready for takeoff! Join the @NASAPersevere rover & Ingenuity #MarsHelicopter teams for a preview of the next steps before we attempt the first powered flight on another planet. Tune in: 📅 Tues., March 23 ⏰ 10:30am PT/1:30pm ET/17:30 GMT 📺 https://t.co/wh9rjWT4gd
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










