
पर्यटकों से भरी जिप्सी के 10 फ़ीट नज़दीक तक आया बाघ, ड्राइवर ने की गाड़ी स्टार्ट, फिर...
AajTak
पेंच टाइगर रिज़र्व में रास्ते में आ रहे बाघ को देख ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और रिवर्स नहीं ली. जब बाघ बहुत नज़दीक आया तो जल्दबाज़ी में गाड़ी पीछे लेने की कोशिश शुरू हुई लेकिन उसके पीछे भी कई गाड़ियां लगी हुई थीं. किसी तरह एक बड़ा हादसा होने से बच गया. यह वाकया मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का है.
पेंच टाइगर रिज़र्व में जिप्सी ड्राइवर और गाइड की लापरवाही की वजह से पर्यटकों की जान ख़तरे में आ गई. पर्यटकों को बाघ के अच्छे से दीदार कराने के लिए जंगल में बाघ का रास्ता रोक लिया और बाघ पर्यटकों से भरी गाड़ी की तरफ़ चला आ रहा था पर ड्राइवर ने गाड़ी पीछे नहीं की और बाघ चलते हुए गाड़ी के 10 फ़ीट तक नज़दीक आ गया.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










