
पराली में प्रेमी संग रंगरलियां मना रही पत्नी को पति ने जिंदा जलाया
AajTak
यूपी के बरेली में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया है. आरोप है कि महिला अपने प्रेमी के साथ गांव के बाहर पराली में रंगरलियां मना रही थी. उसी दौरान उसका पति वहां पहुंचा, उसे आपत्तिजनक हालत में देखकर आग बबूला हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
अवैध संबंधों की कोई उम्र नहीं होती. इसका अंजाम हमेशा भयानक ही होता है. ये जानने के बावजूद लोग ऐसे संबंधों में फंस जाते हैं. इसके बाद किसी न किसी को अपनी जान गंवानी पड़ती है. ऐसा ही एक मामला यूपी के बरेली में सामने आया है. यहां एक शख्स की उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि महिला अपने प्रेमी के साथ गांव के बाहर पराली में रंगरलियां मना रही थी. उसी दौरान उसका पति वहां पहुंचा गया. उसे आपत्तिजनक हालत में देखकर आग बबूला हो गया.
इसके बाद उसने उस पराली में ही आग लगा दी, जिसमें उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रंगरलियां मना रही थी. आग लगने के बाद उसका प्रेमी वहां से भाग गया, लेकिन वहीं फंस गई. उसका अधजला शव अगले दिन सुबह बरामद किया गया. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मृतक महिला के शव को पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. ये घटना बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के खियों की गोटिया गांव की है. महिला की उम्र 35 साल बताई जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम नेपाल सिंह है. हालांकि, उसका कहना है कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की है. लेकिन महिला के मायके वाले उस पर ही आरोप लग रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसके तीन बच्चे हैं. रात को पति ने सबको खाना खिलाया. उसके बाद सभी लोग सो गए. देर रात उसकी नींद अचानक खुली तो उसने देखा कि पत्नी घर पर नहीं है. उसे खोजता हुआ वो गांव के बाहर निकला तो देखा कि उसकी पत्नी दूसरे व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में पड़ी है.
अपनी पत्नी को दूसरे के साथ रंगरलियां मनाता देख नेपाल सिंह आग बबूला हो गया. उसने पराली में ही आग लगा दी. इसके बाद घर चला आया. अगले दिन सुबह गांव के लोगों ने देखा कि महिला का शव पड़ा हुआ. लोगों ने नेपाल को सूचना दी. उसने महिला के अवैध संबंधों की बात कहते हुए आरोप लगाया कि उसके प्रेमी ने ही उसकी हत्या की है. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के मायके वालों ने बताया कि इस हत्याकांड को नेपाल सिंह ने अंजाम दिया है. कड़ाई से पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है.
मामी के प्यार में पड़े भांजे ने कर डाली मामा की हत्या
इसी साल सितंबर की घटना है. यूपी के बरेली के फतेगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक लड़के ने अपनी मामी से प्रेम प्रसंग के चलते मामा की हत्या कर डाली. पुलिस ने हत्यारोपी भांजे, उसके साथी और मामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि जिस शख्स की हत्या हुई है, उसकी पत्नी का अपने मुंह बोले भांजे के साथ अफेयर चल रहा था. मामी, भांजे और उसके साथी ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. 20 सितंबर को शराब पिलाकर रेल की पटरी पर लिटाकर शख्स को मौत के घाट उतार दिया था.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









