
परफेक्ट फिगर के लिए मॉडल्स करवा रही हैं BBL! आखिर ये है क्या, जिससे बदल रही बॉडी शेप
AajTak
आज के दौर में परफेक्ट फिगर पाने की चाहत में लोग हर हद पार करने को तैयार हैं. इसी कड़ी में BBL (ब्राजीलियन बट लिफ्ट) सर्जरी का चलन तेजी से बढ़ा है. इसमें शरीर के किसी हिस्से से फैट निकालकर बट (हिप्स) में इंजेक्ट किया जाता है, ताकि उभार और आकर्षक लुक मिल सके. हालांकि, यह सर्जरी जितनी लोकप्रिय है, उतनी ही खतरनाक भी.
खूबसूरती क्या है? इसका कोई तय मापदंड नहीं है. हर शख्स के लिए इसका मतलब अलग-अलग हो सकता है. कुछ के लिए यह आत्मविश्वास से भरी मुस्कान है, तो कुछ के लिए यह शरीर का आकर्षक आकार. लेकिन ग्लैमर की दुनिया में 'परफेक्ट फिगर' का एक खास स्टैंडर्ड बना दिया गया है, जिसे पाने की चाहत कई बार नुकसानदेह साबित हो सकती है.
आज के दौर में परफेक्ट फिगर पाने की चाहत में लोग हर हद पार करने को तैयार हैं. इसी कड़ी में BBL (ब्राजीलियन बट लिफ्ट) सर्जरी का चलन तेजी से बढ़ा है. इसमें शरीर के किसी हिस्से से फैट निकालकर बट (हिप्स) में इंजेक्ट किया जाता है, ताकि उभार और आकर्षक लुक मिल सके. हालांकि, यह सर्जरी जितनी लोकप्रिय है, उतनी ही खतरनाक भी.
डेमी एगोग्लिया की मौत से जुड़ा मामला
हाल ही में, ब्रिटेन की 26 साल की मां डेमी एगोग्लिया की मौत ने BBL सर्जरी के खतरों को फिर से चर्चा में ला दिया. सस्ती सर्जरी कराने के लिए डेमी तुर्की गई थीं, लेकिन यह फैसला उनकी जिंदगी का आखिरी साबित हुआ. दावा है कि खराब सर्जरी और लापरवाह देखभाल के चलते डेमी को अपनी जान गंवानी पड़ी.
BBL सर्जरी: आखिर क्यों है इतनी खतरनाक?
डॉ. लॉरेंस कनिंघम के अनुसार, BBL सर्जरी में शरीर के किसी हिस्से से वसा (फैट) निकालकर बट में डाला जाता है. लेकिन अगर यह फैट गलत जगह या बहुत गहराई में इंजेक्ट हो जाए, तो फैट एम्बोलिज्म का खतरा होता है. फैट एम्बोलिज्म यानी इसमें फैट ब्लडस्ट्रीम में पहुंचकर नसों को ब्लॉक कर देता है, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक जाती है. यह जानलेवा साबित हो सकता है. यह सर्जरी अक्सर उन डॉक्टरों द्वारा की जाती है, जिनके पास पर्याप्त अनुभव या योग्यता नहीं होती, जिससे खतरा और बढ़ जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










