
परंपरा के नाम पर यहां मार दी गईं 1500 Dolphins, खून से समुद्र का रंग हो गया लाल
Zee News
1500 Dolphins Killed In Denmark: बड़ी संख्या में डॉलफिन की हत्या से लोग गुस्से में है और इस भयानक परंपरा के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. परंपरा पर रोक लगाने के लिए ईयू को भी लेटर लिखा गया है.
कोपनहेगन: डेनमार्क (Denmark) में एक बहुत ही खौफनाक और बर्बरता वाला रिवाज (Barbaric Tradition) है. यहां सितंबर महीने में डॉलफिन को मारने की परंपरा (Tradition To Kill Dolphins) है. ये परंपरा डेनमार्क के फैरो आईलैंड (Faroe Island) पर मनाई जाती है. इस परंपरा के लिए हजारों लोग समुद्र के किनारे बीच पर इकट्ठा होते हैं और डॉलफिन को मार देते हैं.
हमारी सहयोगी वेबसाइट WION में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क में इस भयानक परंपरा को मनाने के दौरान अबतक करीब 1,500 डॉलफिन को मौत के घाट उतारा जा चुका है. डॉलफिन के खून की वजह से फैरो आईलैंड में समुद्र के पानी का रंग लाल हो गया है. देखने में ये बहुत डरावना लग रहा है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



