
पत्नी से विवाद, पारिवारिक कलह से परेशान... इस शख्स ने शरद पवार को दी थी हत्या की धमकी
AajTak
एनसीपी चीफ शरद पवार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स के अपनी पत्नी के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं. वह पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा था. इसी के बाद उसने एनसीपी नेता को धमकी दे दी. वह पहले भी उन्हें फोन पर धमकी दे चुका था.
NCP के मुखिया शरद पवार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले 46 वर्षीय शख्स को पुलिस ने बिहार से अरेस्ट कर लिया. कॉल करने वाले शख्स ने पवार के घर सिल्वर ओक पर फोन कर धमकी दी थी. पुलिस ने बताया कि शख्स की अपनी पत्नी के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं, जिस वजह से उसके पारिवारिक जीवन में अशांति है.
आरोपी ने 12 दिसंबर को हिंदी में बात करते हुए कहा था कि वह मुंबई आकर देसी कट्टे से पवार को जान से मार देगा. इस दौरान उसने अश्लील भाषा का भी इस्तेमाल किया. घटना के बाद गामदेवी पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था. इसके बाद पुलिस की एक टीम बिहार रवाना हो गई. उसने आरोपी नारायण सोनी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया और 14 दिसंबर की सुबह मुंबई ले गाई. यहां उसे कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
पुणे की बैंक के लोन डिपार्टपेंट में 12 साल किया काम
पुलिस ने बताया कि आरोपी नारायण सोनी ग्रैजुएट है. उसने पुणे में लगभग 12 साल तक बैंक के लोन डिमार्टपेंट में काम किया था. हालांकि, पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार नहीं है और न ही वह किसी अन्य बीमारी से पीड़ित है. उसने जब धमकी भरा फोन किया था तब वह पूरी तरह अपने होश में था. गामदेवी थाने के एपीआई श्रीनिवास दराडे और डिटेक्शन स्टाफ के नेतृत्व में एक टीम ने उसे बिहार में औरंगाबाद के नबीनगर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि नारायण सोनी की पत्नी ने उसे तलाक दिए बिना ही किसी और से शादी कर ली है. इससे वह परेशान था. उसकी एक बेटी भी है.
2018 में भी आरोपी ने पवार के घर पर की थी कॉल
आरोपी ने पहले भी कथित तौर पर पवार के 'सिल्वर ओक' आवास पर फोन किया था, लेकिन तब किसी ने ध्यान नहीं दिया था. सोमवार को शरद पवार के जन्मदिन समारोह पर बहुत से लोग इकट्ठा थे, इस दौरान उसने फिर से फोन करने शुरू कर दिए. इसके बाद मेहमानों के कहने पर उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










