
पत्नी सुनेत्रा के बाद अजित पवार को भी बड़ी राहत, 'वोट के बदले फंड' की शिकायत पर EC ने दी क्लीन चिट
AajTak
बारामती में भाषण देते हुए अजित पवार ने कहा था कि 'अगर आप हमारे उम्मीदवार के सामने वाला बटन दबाएंगे तो हम आपको विकास के लिए फंड देंगे.' हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी खास उम्मीदवार का नाम नहीं लिया था.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी (अजित गुट) के प्रमुख अजित पवार को पुणे के इंदापुर में भाषण के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर चुनाव आयोग से क्लीन चिट मिल गई है. बारामती लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में भाषण देते समय आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में अजित पवार के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी.
शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी की ओर से दायर शिकायत पर सफाई देते हुए बारामती की रिटर्निंग ऑफिसर कविता द्विवेदी ने कहा कि इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. इस मामले में अजित पवार को नोटिस जारी किया गया था.
'भाषण में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था'
नोटिस का जवाब देते हुए अजित पवार ने कहा, 'यह आधा सच है.' मामले में पूरे वीडियो की जांच की गई और रिटर्निंग ऑफिसर द्विवेदी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को जानकारी देते हुए कहा कि इसमें 'कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है'.
आरओ कविता द्विवेदी ने आजतक से पुष्टि की है कि वीडियो को देखने के बाद प्रथम दृष्टया इसमें आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं पाया गया क्योंकि अजित पवार ने वोट देने के लिए उम्मीदवार के नाम का इस्तेमाल नहीं किया था. उन्होंने कहा, 'हमारी जांच के अनुसार मैंने आगे की प्रक्रिया के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी महाराष्ट्र और जिला चुनाव अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है.'
क्या बोले थे अजित पवार?

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











