
'पत्नी बीमार है, 5000 रुपये दे दीजिए', बदायूं में डबल मर्डर से पहले बच्चों की मां से मांगी थी मदद, साजिद के एनकाउंटर की पूरी कहानी
AajTak
बदायूं में डबल मर्डर के आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले बच्चों की मां से आर्थिक मदद मांगी थी. आरोपी ने कहा था कि उसकी पत्नी बीमार है, इसलिए उसे पांच हजार रुपये दे दीजिए. हालांकि पति से फोन पर बात करने के बाद उन्होंने साजिद को रुपये दे दिए थे.
उत्तर प्रदेश के बदायूं में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने तीन बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. सामने आया है कि साजिद जब बच्चों को मारने के लिए घर में घुसा था तो उनकी मां से उधार रुपये भी मांगे थे.
यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी की है. मंडी पुलिस चौकी से चंद कदमों दूर ही वारदात को अंजाम दिया गया. मंगलवार देर शाम साजिद नाम का शख्स अपनी दुकान के सामने वाले विनोद सिंह के घर में घुस गया. इस दौरान उसने विनोद की पत्नी से पांच हजार रुपयों की मांग की.
बच्चों की मां ने क्या बताया?
बच्चों की मां संगीता ने बताया, "मैं अपने घर में ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाती हूं और उसके ऊपर मेरी पॉर्लर की दुकान है. साजिद शाम को घर आया और उसने उनसे पहले क्लेचर मांगा जो कि उसने दे दिया फिर उसने कुछ देर बाद 5000 रुपये की मदद मांगी. मैंने अपने पति से बात करके उनको 5000 रुपये दे दिए. उसके बाद उसने कहा कि उसकी तबीयत थोड़ी सही नहीं लग रही है और ऐसा कहते हुए वो घर में ऊपर चला गया. छत पर दोनों बच्चे आयुष और युवराज थे. बच्चों की दादी ने बताया कि साजिद ने पानी के लिए हनी को आवाज लगाई थी. हनी पानी लेकर ऊपर गया था और कुछ देर बाद चीखने की आवाजें आने लगी और साजिद हाथ में बड़ा सा चाकू लेकर, खून में लटपथ नीचे की तरफ आ रहा था."
बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला किया: दादी
बच्चों की दादी ने बताया कि देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक शख्स ने घर में घुसकर तीन बच्चों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिसमें आयुष (12) और आहान (6) की मौत हो गई है, जबकि युवराज का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









