
पत्नी पर शक बना खौफनाक कत्ल की वजह... घर में CCTV लगाकर रखता था नजर, पति गिरफ्तार
AajTak
वडोदरा के बकरावाड़ी इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी पर शक के चलते चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. पति पत्नी पर निगरानी रखने के लिए घर पर में CCTV लगा रखा था.
गुजरात के वडोदरा शहर में घरेलू विवाद एक खौफनाक वारदात में बदल गया. बकरावाड़ी इलाके के नारायण एवेन्यू में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी.
जानकारी के अनुसार आरोपी पति बंटी और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से आपसी शक को लेकर तनाव चल रहा था. बताया जा रहा है कि पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है. इसी वजह से उसने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे थे.
शनिवार रात दोनों के बीच मामूली झगड़ा हुआ जो अचानक हिंसक हो गया. गुस्से में आकर पति ने घर में रखे चाकू से पत्नी पर कई वार कर दिए. गंभीर चोट लगने के कारण महिला जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही वडोदरा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें: फोन पर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के घर मौत का तांडव... पिता ने हंसिए से गला काटकर की बेटी की बेरहमी से हत्या
पुलिस ने कुछ ही घंटों में फरार आरोपी पति बंटी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका की पहचान रीटाबेन सोलंकी के रूप में हुई है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









