
पत्नी पर लव अफेयर का शक, पति ने 'बॉयफ्रेंड' के घर में घुसकर कर दी उसके भाई की हत्या
AajTak
सूरत जिले के कडोदरा थाना क्षेत्र के तातीथैया गांव की गोकुलधाम सोसायटी में 34 वर्षीय शख्स की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का मृतक के भाई से अवैध संबंध है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
गुजरात में सूरत शहर से 20 किलोमीटर दूर पलसाना तहसील क्षेत्र के कड़ोदरा गांव में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है जहां एक व्यक्ति की सुबह तड़के सोते निर्मम हत्या कर दी गई है.यह घटना कड़ोदरा पुलिस थाना क्षेत्र के तातीथैया गांव के गोकुलधाम सोसाइटी में हुई है, जिसने पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. हत्या करने वाले एक व्यक्ति शरद दगड़ू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने पुलिस को बताया कि मृतक का भाई नंदकिशोर उसकी पत्नी से फोन पर बात करता था. इसलिए उसने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया था लेकिन वो बच गया और उसका भाई मारा गया है.
सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें सूरत जिला के कड़ोदरा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने तातीथैया गांव की गोकुल धाम सोसाइटी की हैं. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक शख्स खड़ा हुआ नजर आ रहा है. यह वही शख्स है जिसने बोरीकर यादव नामक व्यक्ति की सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है. मृतक बोरिकर यादव की उम्र 34 वर्ष है, जो पिछले चार सालों से अपने परिवार के साथ तातीथैया गोकुलधाम सोसायटी में रह रहा था. इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी सूरत शहर से आया हुआ था. हत्या करने वाले आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध बोरीकर यादव के भाई नंदकिशोर से है और वो उसकी पत्नी के साथ फोन पर बात करता है. इसी शक के कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है.
रविवार की सुबह करीबन सात बजे यह घटना हुई थी जब घर के कुछ सदस्य सो रहे थे.आरोपी घर में चुपके से घुसा और उसने बोरीकर के भाई पर हमला करने के बजाय गलती से सोए हुए बोरीकर यादव पर ही धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में बोरीकर यादव बुरी तरह से घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए थे. उन्हें तुरंत पास के संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सूरत शहर के असामाजिक तत्व अब ग्रामीण इलाकों में भी आकर अपराध कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण जनता में डर का माहौल है. इस मामले की सूचना मिलते ही कडोदरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले की सभी कड़ियां सुलझाई जा सकें. सूरत के कड़ोदरा पुलिस थाना क्षेत्र इलाके में हुई हत्या की यह वारदात दिखाती है कि कैसे निजी रंजिश और गलतफहमी के कारण एक निर्दोष व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी है. सूरत की कड़ोदरा पुलिस ने हत्या करने वाले शरद दगड़ू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







