
पत्नी ने मांगी हाउसवाइफ बनने की 'कीमत', पति को 15 साल तक...
AajTak
महिला ने अपने पति से कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाए हैं. इसमें उसने कहा है कि अगर पति तलाक देने का फैसला लेता है तो उसे अगले 15 साल तक इसका हर्जाना भरना होगा. पति को सीवी में वर्क गैप को खत्म करने के लिए पैसा देना होगा. पत्नी ने एक वीडियो में अपनी आपबीती शेयर की है.
शादी के बाद आज भी कई देशों में महिलाएं हाउसवाइफ बन जाती हैं और अपनी नौकरी छोड़ केवल घर तक सिमटकर रहती हैं. ऐसा हम दुनिया भर में होते देखते हैं. इस बीच इसका नुकसान बताने वाले कई मामले भी सामने आए हैं. तलाक के बाद इन महिलाओं को नौकरी मिलने में काफी दिक्कत होती है क्योंकि सीवी में अच्छा खासा गैप आ जाता है. इसी समस्या का समाधान निकालने के लिए एक महिला ने अपने पति से कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाए हैं. उसने कहा है कि अगर वह उसे तलाक देता है तो अगले 15 साल तक उसे भुगतान करेगा. ये पैसा उसके सीवी में आए गैप के लिए मुआवजे की तरह होगा.
महिला ने इस मामले में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. हालांकि कुछ लोगों को उसका ये फैसला गलत लग रहा है तो कई उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे. इस महिला के टिकटॉक पर 26 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उसने यहां पति से साथ किए कॉन्ट्रैक्ट को भी दिखाया. वीडियो को अभी तक 6.3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. उसका कहना है कि वह परिवार के लिए इतना कुछ करके भी आगे घाटे में नहीं रहना चाहती, इसलिए उसने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाए हैं.
महिला ने बताया भुगतान का कारण
महिला ने कहा, 'जब मैंने लोगों को बताया कि मैंने अपने पति से कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाए हैं कि अगर मैं हाउसवाइफ बनकर रहती हूं और वह तलाक का फैसला लेते हैं, तो उन्हें तलाक के बाद अगले 15 साल के लिए मेरी वर्क हिस्ट्री में आए गैप में समानता लाने के लिए मुझे भुगतान करना होगा.' उसने कहा कि उसका पति हर वक्त लक्जरी की तरह उसे 24/7 अपने लिए उपलब्ध रहने को कहता है.
महिला के वीडियो पर 8500 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने कहा, 'दस साल तक घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करना और उसके बाद नौकरी ढूंढना बुरा सपना है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'मैं पुरुष हूं और मुझे लगता है कि यह बिलकुल सही है. निवेशक इसे 'कॉस्ट ऑफ अपॉर्चुनिटी' कहते हैं.' आप दोबारा से 25 की नहीं होने वाली हैं और न ही आपको वो अवसर मिलने वाले हैं.'

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








