
'पत्नी तुम्हारे लायक नहीं, इसे हम रखेंगे', दबंग ने दी धमकी, पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत
AajTak
बांदा में एक शख्स थाने पहुंचा और उसने पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई. पीड़ित ने SP को बताया की गांव के दंबग उसकी पत्नी पर गलत नजर रखते हैं और छेड़छाड़ करते हैं. घर आकर धमकी देककर कहते हैं कि 'तुम्हारी पत्नी तुम्हारे लायक नहीं है, हमारे लायक है, इसे हम रखेंगे'.
उत्तर प्रदेश के बांदा में दबंगों से डरे सहमे एक पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ दंबग शराब पीकर मारपीट करते हैं और उनकी औरतों और लड़कियों पर गंदी नजर रखते हैं. साथ ही उनके अश्लील फोटो खींचने का प्रयास भी करते हैं. इसका विरोध करने पर मारपीट और गंदी-गंदी गालियां भी देते हैं और कहते हैं कि 'तुम्हारी पत्नी तुम्हारे लायक नहीं है, हमारे लायक है, इसे हम रखेंगे'.
गांव के दंबग पत्नी पर रखते हैं गंदी नजर
पीड़ित शख्स ने पुलिस को बताया कि गांव के दबंग मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की फिराक में हैं. पीड़ित ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की गुहार भी लगाई. पुलिस ने गांव के तीन बदमाशों के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह मामला जसपुरा थाना के एक गांव का है.
गांव के दबंगो से पर शख्स ने पुलिस अधिक्षक से मांगी मदद
इसके अलावा पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उसका कहना है कि पुलिस ग्राम प्रधान के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. जिससे गांव के दबंगो से हत्या का डर सता रहा है. पीड़ित का कहना है वह गांव के एक व्यक्ति के साथ नोएडा में ठेकेदारी करता था. जो उसी के गांव के रहने वाले हैं और दबंग हैं. वह लोग कुछ दिन पहले उसके घर आए और गालियां देने लगे. साथ ही कहा कि 'तुम्हारी पत्नी तुम्हारे लायक नहीं है, इसे हम ले जाएंगे'.
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







