
पत्नी घर छोड़ गई... युवक को लगा ये मोहल्लेवालों ने साजिश की है... इसी शक में पड़ोसी को चाकू से मार डाला
AajTak
यूपी के झांसी में सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां समोसे बेचने वाले युवक की हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल, उमेश के पड़ोस में रहने वाले शनी वर्मा की पत्नी घर छोड़कर चली गई थी. इसको लेकर शनी ने मोहल्ले के लोगों को जिम्मेदार मान लिया और गुस्से में उमेश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी.
UP News: झांसी शहर की सत्यम कॉलोनी में समोसे बेचकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले युवक उमेश साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि यह हत्या किसी आपसी रंजिश या लूट की वजह से नहीं, बल्कि वहम और मानसिक तनाव में की गई. पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से परेशान पड़ोसी युवक शनी वर्मा ने मोहल्ले के लोगों को इसका जिम्मेदार मान लिया. इसी के बाद उसने उमेश साहू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी.
पुलिस के अनुसार, घटना 23 दिसंबर की है. उमेश साहू समोसे बेचकर देर शाम घर लौट रहा था. जैसे ही वह सत्यम कॉलोनी में पहुंचा, तभी उसी मोहल्ले में रहने वाले शनी वर्मा ने अचानक उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे आनन-फानन में झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया.
इस घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया. उमेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की मां मीरा देवी घटना के समय घर पर ही मौजूद थीं. बेटे की हत्या की सूचना मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
यह भी पढ़ें: इंगेजमेंट के बाद युवक को दूसरी लड़की से हो गया प्यार... अफेयर के बीच मंगेतर के कत्ल की दर्दनाक कहानी
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी शनी वर्मा को चाकू लेकर मृतक के पीछे जाते हुए देखा गया, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला.
पुलिस के अनुसार, आरोपी शनी वर्मा मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति में था. उसकी पत्नी कुछ समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी. शनी को यह वहम हो गया था कि मोहल्ले के लोग उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़काते थे, जिसकी वजह से उसका घर टूट गया. इसी शक और गुस्से में उसने पड़ोस में रहने वाले उमेश साहू को निशाना बना लिया.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







