
पत्नी को झूठ बोल गर्लफ्रेंड संग मालदीव गया शख्स, 'छिपाने' की वजह से अरेस्ट!
AajTak
शख्स कुछ दिन पहले गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए अपनी पत्नी से यह कहकर मालदीव गया था कि वह ऑफिस के काम से विदेश यात्रा पर जा रहा है. लेकिन जब उसने फोन नहीं उठाया तो पत्नी को शक हो गया. ऐसे में मालदीव की कहानी को छुपाने के लिए शख्स ने अपने पासपोर्ट के कुछ पन्ने फाड़ दिए.
एक शख्स को गर्लफ्रेंड के साथ अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपाना महंगा पड़ गया. वो उसके साथ मालदीव छुट्टी मनाने गया था. लेकिन वापस लौटते समय उसने पासपोर्ट पर लगे वीजा स्टैम्प के पन्नों को फाड़ दिया. दरअसल, शख्स को डर था कि उसकी पत्नी को यह पता न चल जाए कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मालदीव गया था.
पत्नी के गुस्से से खुद को बचाने के लिए शख्स ने पासपोर्ट से वीजा के स्टांप वाले पन्ने हटा दिए थे. लेकिन यहीं उससे बड़ी गलती हो गई. क्योंकि पासपोर्ट जांच के दौरान उसे एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया.
न्यूज पेपर 'मिड डे' के मुताबिक, 32 साल का ये शख्स मुंबई का रहने वाला है और पेशे से इंजीनियर है. उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है. मालदीव से लौटने के बाद इमिग्रेशन विभाग को पता चला कि शख्स के पासपोर्ट के कुछ पन्ने गायब थे. जिसके बाद इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने उसे सहार पुलिस के हवाले कर दिया.
पूछताछ के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी समेत जालसाजी की विभिन्न धाराओं के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया. इंजीनियर शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी के गुस्से से खुद को बचाने के लिए ऐसी गलती की. उसने इसलिए पन्ने फाड़े थे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसकी पत्नी को मालदीव यात्रा के बारे में कभी पता न चले.
पत्नी से छिपाकर गर्लफ्रेंड संग मालदीव गया था शख्स
रिपोर्ट के अनुसार, शख्स कुछ दिन पहले गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए अपनी पत्नी से यह कहकर मालदीव गया था कि वह ऑफिस के काम से विदेश यात्रा पर जा रहा है. लेकिन जब उसने फोन नहीं उठाया तो पत्नी को शक हो गया. ऐसे में मालदीव की कहानी को छुपाने के लिए शख्स ने अपने पासपोर्ट के कुछ पन्ने फाड़ दिए और गुरुवार की रात मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










