
पत्नी के पास आने की इजाजत नहीं! मजबूरी में 7000 KM दूर रह रहा पति
AajTak
वीजा नहीं मिलने की वजह से पति-पत्नी एक-दूसरे से 5 साल से अलग रह रहे हैं. दोनों आखिरी बार 2017 में मिले थे. कपल कानूनी सलाह के लिए वकीलों पर भी लाखों रुपए खर्च कर चुका है. उन्होंने सरकार के फैसले के खिलाफ अपील भी की थी, लेकिन उनकी अपील खारिज कर दी गई.
शादी होने के बावजूद पति-पत्नी, एक-दूसरे से 7000 किलोमीटर दूर रह रहे हैं. ऑनलाइन मुलाकात के बाद, कपल ने 6 साल पहले शादी की थी. 2017 में दोनों एक-दूसरे से आखिरी बार मिले थे.
पिछले 5 साल से दोनों की मुलाकात नहीं हुई है. इसकी वजह है- वीजा को लेकर फंसा पेंच. दरअसल, पति को पत्नी के देश ब्रिटेन में एंट्री करने की इजाजत नहीं है. उनका वीजा कई बार खारिज हो चुका है.
सराह और ओलिमी शोलागबेड, 35 साल के हैं. कपल की अप्रैल 2015 में ऑनलाइन मुलाकात हुई थी. पहली बार दोनों में आमने-सामने मुलाकात नाइजीरिया में अप्रैल 2016 में हुई, तब सराह ओलिमी से मिलने ब्रिटेन से नाइजीरिया गई थीं. इसके तीन सप्ताह बाद ही कपल ने एक दूसरे से शादी कर ली.
सराह इसके बाद कई बार ओलिमी से मिलने नाइजीरिया जाती रहीं. इसी दौरान ओलिमी ने ब्रिटेन के वीजा के लिए ट्राय किया, ताकि वह सराह के साथ रह सकें. लेकिन, उनका वीजा एप्लीकेशन ब्लॉक कर दिया गया. मार्च 2017 के बाद से शादीशुदा कपल ने एक-दूसरे को नहीं देखा है.
सराह और ओलिमी कानूनी सलाह पर भी साढ़े चार लाख रुपए खर्च कर चुके हैं, ताकि ब्रिटेन की सरकार के फैसले के खिलाफ अपील कर सकें.
फिलहाल, ओलिमी, सराह से करीब 7000 किलोमीटर दूर लागोस (नाइजीरिया) में रह रहे हैं. सराह विगन (ब्रिटेन) में रहती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










