
पत्नी की गलतियों पर गोविंदा ने मांगी थी माफी, नाराज हुईं सुनीता, बोलीं- मैं झूठ नहीं बोलूंगी...
AajTak
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने पंडितों और पूजा पर दिए बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका बयान सामान्य था और गोविंदा का माफी मांगना उन्हें अच्छा नहीं लगा. अस्पताल वाले विवाद पर भी सुनीता ने कहा कि लोग बातों को बेवजह बढ़ाते हैं.
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज की वजह से कई बार मुश्किल में पड़ जाती हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि- उनके घर के पंडित दो लाख तक चार्ज करते हैं, जबकि वो खुद प्रार्थना करने में विश्वास रखती हैं. क्योंकि दूसरों द्वारा कराई गई पूजा का कोई फल नहीं मिलता. इस पर हंगामा मचा तो गोविंदा ने पब्लिकली माफी मांगी. अब सुनीता ने बताया कि उन्हें गोविंदा का माफी मांगना कितना बुरा लगा.
पैसे लेते हैं पंडित बयान पर सुनीता की सफाई
सुनीता ने पंडितों और पूजा-पाठ पर दिए बयान को 'जनरल स्टेटमेंट' बताते हुए कहा कि वो चाहे कुछ हो जाए वो खुद को कभी नहीं बदलेंगी. इसी के साथ उन्होंने गोविंदा के अस्पातल में एडमिट होने के दौरान वाली कॉन्ट्रोवर्सी को भी याद किया. सुनीता ने कहा कि- वो ठीक तो हो गया ना.
जूम से सुनीता बोलीं- मेरे पति ने जो हाथ जोड़कर माफी मांगा, मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा. मैं दुबई में थी, रात में जब मैं घर गई तो मैं गोविंदा को वीडियो कॉल लगाकर बोला कि चीची मैंने किसी का नाम नहीं लिया था. मैंने बहुत जनरल बात की थी कि मेरी सास का मंदिर है, वहां मेरे घर में पंडित पूजा नहीं करते, मैं खुद करती हूं. वो गोविंदा को भी पता है. उनके जो भी पंडित हैं- उनको सबको पता है. मैंने अपने लिए जनरल बात की थी. मैं किसी का नाम जिंदगी में नहीं लेती हूं. आज मैं जो हूं वो हूं, मैं अपने आपको बदलूंगी नहीं.
अस्पताल में एडमिट थे गोविंदा, घूम रही थीं सुनीता
इसके बाद सुनीता ने गोविंदा के तबीयत खराब होकर अस्पताल में भर्ती होने पर बात की. उन्होंने कहा कि- उसपर भी कॉन्ट्रोवर्सी हो गया कि बताओ, सुनीता जी को मीडिया से पता चल रहा है. भाई, मैं तो खुद ट्रैवल करके आई थी. इसमें मीडिया को इतना बोलने की क्या जरूरत थी. क्या लगता है सबको. मैं ट्रैवल करके उतरी हूं और तब मुझे पता चला है- तो मैं नैचुरली यही बोलूंगी ना. सुबह उठकर यश ने मुझे बताया. मैं पहुंची ही रात में दो बजे थी. पब्लिक को सिर्फ बात बनाने के लिए चाहिए.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












