
पत्नी की इजाजत के बाद पति ने की मंदिर में किन्नर से शादी, अब तीनों रहेंगे एक साथ
AajTak
ओडिशा में अनोखी शादी देखने को मिली. दो बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी से इजाजत लेकर किन्नर से शादी कर ली. यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध था. कानून के जानकारों कहना है कि इस शादी को लिव-इन रिलेशनशिप या फिर विवाहेतर संबंध माना जाएगा.
ओडिशा के भुवनेश्वर में हैरान कर देने वाली शादी हुई. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी से इजाजत लेकर मंदिर में किन्नर से शादी की. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसका जिक्र उसने अपनी पत्नी से किया तो उसे शादी की इजाजत मिल गई. यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस शादी में किन्नर समाज के कई लोग शामिल हुए.
किन्नर से शादी करने वाले शख्स के दो बच्चे हैं. अब सभी एक घर में रहेंगे. सेबकारी किन्नर महासंघ की अध्यक्ष कामिनी ने विवाह की सारी रस्मों को पूरा कराया. उन्होंने कहा कि हम दोनों के लिए खुश हैं और उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं. हालांकि कानूनी रूप से पहली पत्नी से तलाक लिए बिना कोई शख्स दूसरा विवाह नहीं कर सकता. चूंकि यह शादी शख्स की पत्नी की सहमती से हुई है, इसलिए थाने में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ. वहीं पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले की शिकायत दर्ज होती है तो जरूर एक्शन लिया जाएगा.
किन्नर कामिनी ने बताया कि देश के कई राज्यों में एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर से शादी कर सकता है लेकिन यहां रंजन पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, बावजूद इसके उसने हमारे समुदाय की एक किन्नर शादी की. यह हमारे लिए खुशी की बात है. इस शादी से पहले हमने रंजन की पत्नी से बातचीत की थी इसके बाद ही शादी के लिए सहमति बनी.
कानून के जानकारों का कहना है कि हिंदू मैरिज एक्ट के तहत पत्नी के रहते हुए कोई पुरुष दूसरी शादी नहीं कर सकता है. इसलिए कानूनी तौर पर इस शादी को किसी भी लिहाज से वैधता नहीं मिल सकती है.
ओडिशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकिल श्रीनिवास मोहंती का कहना है कि हिन्दू रीति-रिजाव के अनुसार एक व्यक्ति को किसी दूसरी शादी करने से पहले कानूनी रूप से अलग होना पड़ता है. भले ही दोनों ने शादी कर ली हो पर इस शादी को लिव-इन रिलेशनशिप या फिर विवाहेतर संबंध के तौर पर ही जाना जाएगा.
इस शादी से प्रेमी जोड़ा बेहद खुश है, पूरे इलाके में इस शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है. बड़ी तादाद में लोग इस शादी में शामिल हुए और दोनों से नए दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







