
पत्नी का जिससे अफेयर था, उसे भेजती थी पैसे... विदेश से पति लौटा तो हुआ झगड़ा, घर से निकला और कर ली खुदकुशी
AajTak
त्रिपुरा के सेपाहिजला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 46 वर्षीय व्यक्ति ने घर में पत्नी और बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद वह जंगल चला गया और खुदकुशी कर ली. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवारिक विवाद और आर्थिक तनाव इस घटना के पीछे कारण हो सकते हैं.
त्रिपुरा के सेपाहिजला जिले के बारडोवाल इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 46 वर्षीय नरुल इस्लाम ने अपने घर में पत्नी और बहू को धारदार हथियार से घायल कर दिया. इसके बाद घर छोड़कर जंगल की ओर गया. कुछ घंटों में उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला है.
एजेंसी के मुताबिक, नरुल इस्लाम ने करीब आठ साल तक पश्चिम एशिया के किसी देश में काम किया था. छह महीने पहले वह घर लौटा था, लेकिन लौटते ही जिदंगी तनावपूर्ण और परेशानियों में घिर गई. थाना प्रभारी तापस दास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि नरुल अपनी पत्नी से नाराज थे. कारण यह था कि पत्नी ने विदेश से आए पैसे किसी अन्य पुरुष को ट्रांसफर कर दिए थे, जिसके साथ वह रिश्ते में थी.
तापस दास के अनुसार, नरुल ने घर में दोनों महिलाओं पर हमला किया. उनकी पत्नी और बहू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं. इसके बाद नरुल घर छोड़कर जंगल की ओर चला गया और बारडोवाल के पास एक पेड़ पर फंदे से लटककर जिंदगी खत्म कर ली,
यह भी पढ़ें: खुदकुशी से पहले IPS पूरन कुमार ने लिखी थी अपनी वसीयत, पत्नी के नाम कर दी पूरी संपत्ति
पीड़ित महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, और उन्हें तुरंत जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर है, लेकिन गंभीर चोटें हैं.
वहीं पुलिस ने नरुल के शव को कब्जे में लेकर अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है. तापस दास ने बताया कि घटना की जांच जारी है. यह जानने की कोशिश की जा रही है कि नरुल की मानसिक स्थिति और घरेलू तनाव इस घटना के पीछे मुख्य कारण थे या कुछ और भी जुड़ा है. पुलिस ने कहा कि हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. मानसिक स्वास्थ्य और घरेलू विवादों की बात भी सामने आ रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










