
'पत्नी का कॉल और गए मटन खाने, तभी बॉस ने बुला लिया!' IPS का Video Viral
AajTak
बिहार पुलिस (Bihar police) में पुलिस महानिरीक्षक रहे IPS प्रांतोष कुमार दास (Prantosh Kumar Das) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके पहले भी कुछ वीडियो वायरल हुए हैं.
Prantosh Kumar Das Viral Video, Bihar Police IPS: बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का रिटायरमेंट स्पीच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां वहां बताते हैं कि एक बार वह घर पर मटन खाने गए थे, इसी दौरान उनके पास वरिष्ठ अधिकारी का फोन आ गया जिसके बाद वह कैसे घटनास्थल तक पहुंचे और महज आधे घंटे के अंदर जाम खुलवा दिया था. प्रांतोष कुमार दास (Prantosh Kumar Das) अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. बिहार पुलिस में पुलिस महानिरीक्षक रहे प्रांतोष कुमार दास (Prantosh Kumar Das) अब रिटायर्ड हो गए हैं. उनका रिटायरमेंट वीडियो बिहार सरकार के गृह विभाग के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है. जहां प्रांतोष कुमार दास (Prantosh Kumar Das) बताते हैं कि एक बार वह घर पर मटन खाने गए थे, उनकी पत्नी ने कॉल कर बुलाया था.तभी उनके वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें बुला लिया. वीडियो में वह कहते हैं नया गांव नाम की जगह पर एक व्यक्ति को करंट लग गया था, जिसके बाद लोगों ने जाम लगा दिया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










