
पत्नी और वकील से संपर्क में था श्रीकांत त्यागी, यहीं से मिली पुलिस को लीड, पढ़ें गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी
AajTak
Noida: श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के साथ तीन और लोगों को पकड़ा गया है. यूपी पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. आखिरकार मंगलवार सुबह वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया.
गालीबाज श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के साथ तीन और लोगों को पकड़ा गया है. यूपी पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. आखिरकार मंगलवार सुबह वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की एक और कार बरामद की है जिस पर विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ है. इतना ही नहीं, इस गाड़ी पर बीजेपी का झंडा भी लगा है.
पुलिस के मुताबिक, यह कार गौतमबुद्धनगर जिले के ही याकूबपुर से बरामद की गई है. पुलिस का कहना है कि श्रीकांत त्यागी इसी कार में बैठकर फरार हुआ था और इस कार को छोड़कर वह आगे निकल गया था.
इस महंगी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन जेआरडी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर दर्ज है. यह नोएडा की एक कंपनी है, जिसका पता ईस्ट दिल्ली के शॉप नंबर kh208 village kondali पर दिया गया है. तहकीकात में पता चला कि इसके मालिक का नाम जितेंद्र यादव है जो कि कंपनी का डायरेक्टर है. 6 जून 2013 को जितेंद्र इस कंपनी का डायरेक्टर बना था. फिर 1 दिसंबर 2018 ओमनीश कुमार दूसरा डायरेक्टर बनाया गया. बता दें कि फरार आरोपी श्रीकांत त्यागी को भी यूपी के मेरठ से नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यूपी पुलिस की 12 टीमें आरोपी की तलाश में तीन राज्यों में लगातार दबिश दे रही थीं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









