
पति से बात कर रही थी Rocket Attack में मारी गई भारतीय महिला, Israel उठाएगा पूरे परिवार का खर्च
Zee News
इजरायल में एक रॉकेट हमले की चपेट में आईं केरल की महिला सौम्या संतोष के परिवार का खर्च अब इजरायल सरकार उठाएगी. हमले के वक्त संतोष अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रहीं थीं.
नई दिल्ली: रॉकेट हमले (Rocket Attack) में मारी गई केरल की महिला सौम्या संतोष (Soumya Santosh) के परिवार का खर्च अब इजरायल उठाएगा. इसकी घोषणा इजरायल के अधिकारियों ने कर दी है. फिलिस्तीन और इजरायल (Israel) के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान हमास (Hamas) की ओर से दागे गए रॉकेट की चपेट में आने से सौम्या की मौत हो गई थी. सौम्या केरल (Kerala) में इडुक्की जिले की रहने वाली थीं और हमले के वक्त अपने पति से फोन पर बात कर रहीं थीं. भारत में इजरायल की उप उच्चायुक्त रॉनी येदिदिया ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि सौम्या के परिवार को इजरायल की ओर से न सिर्फ मुआवजा दिया जाएगा बल्कि परिवार का खर्च भी इजरायल ही उठाएगा.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



