
पति से झगड़ा, पार्टी में मिले दो आशिक...जानिए किसने और कैसे की रीना की हत्या
AajTak
बिहार के हाजीपुर में करीब 40 दिन पहले हुई हत्या की एक वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है. महिला के कत्ल के आरोप में पुलिस ने उसके दो आशिकों को ही गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक महिला का दो लड़कों से अफेयर चल रहा था. इसके बाद दोनों प्रेमियों ने मिलकर महिला को मौत के घाट उतार दिया.
बिहार के हाजीपुर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. एक महिला के दो आशिकों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. महिला की हत्या के बाद खुलासा हुआ कि अफेयर के दौरान महिला के 2 आशिक एक साथ मिल गए. इसके बाद दोनों ने प्लानिंग कर महिला को मौत के घाट उतार दिया. कत्ल का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यह घटना वैशाली जिले के महुआ की है. महुआ थाने के फुलवरिया की रहने वाली रीना पति को छोड़कर अपने मायके में रह रही थी. रीना महुआ में ही एक कार के शो रूम में नौकरी करने लगी थी. बीते 24 फरवरी को अचानक रीना की हत्या हो गई जिससे इलाके में सनसनी मच गई. रीना का शव उसके मायके से कुछ दूर जंगल में मिला था.
दो लड़कों से था रीना का अफेयर
बताया जा रहा है कि रीना का अपने पति से झगड़ा चल रहा था. यही वजह है कि पुलिस को शरुआती शक उसके पति पर हुआ. रीना के पिता ने भी महुआ थाने में पति देवानन्द सिंह के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज करा दी.
पुलिस ने जब इस हत्या की जांच शुरू की तो किसी अन्य युवक से रीना के अफेयर की बात सामने आई. पुलिस की जांच जब इस एंगल से और आगे बढ़ी तो रीना के दूसरे लड़के से अफेयर का भी पता चला. इसका मतलब ये हुआ कि पति के अलावा रीना के दो ब्वॉयफ्रेंड थे. पुलिस को दो लड़कों से रीना के अफेयर के कई सबूत भी मिले.
इसके बाद पुलिस जब इस हत्या के जड़ तक पहुंची तो हैरान कर देने वाले खुलासे हुए. पुलिस ने बताया कि रीना को उसके पति ने नहीं मारा बल्कि उसके दो आशिकों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को जंगल में ठिकाने लगा दिया गया था.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











