
पति से अलग होते ही महिला ने मनाया जश्न, दोस्तों संग झूमी!
AajTak
तलाक होने की खुशी में महिला दोस्तों के साथ लास वेगास की ट्रिप पर गई. इस दौरान पूरे ग्रुप ने खूब जश्न मनाया. सभी एक सिंगर के प्रोग्राम में भी गईं, जो जश्न की वजह जानकर भावुक हो गईं. महिला ने तलाक पार्टी का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
आमतौर पर लोग शादी होने पर जश्न मनाते हैं लेकिन क्या आपने कभी तलाक होने पर जश्न मनाया गया? अगर नहीं तो अब सुन लीजिए. एक महिला अपने तलाक से इतनी ज्यादा खुश हुई कि वो अपने दोस्तों को ट्रिप पर ले गई. जहां सबने शानदार पार्टी की. 33 साल की इस महिला का नाम रबेका फींग्लोस है. वह अपनी 14 दोस्तों के साथ लास वेगास की ट्रिप पर गई थीं. रिश्ता टूटने पर हुई इस पार्टी का वीडियो भी रबेका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इंग्लैंड की रहने वाली रबेका की शादी को छह साल हुए थे. आधिकारिक तौर पर रिश्ता टूटने के बाद वह अपनी दोस्तों के साथ अमेरिका के लास वेगास गईं. तलाक के जश्न वाले वीडियो में वह टियारा पहने दिख रही हैं, जिसपर 'डायवोर्स बेब' लिखा गया है. उन्होंने शैंपेन भी खोली. रबेका अपनी सहेलियों के साथ स्पा, रेस्टोरेंट और बार गईं. इस दौरान वह एक मशहूर सिंगर के प्रोग्राम में भी गईं. असल में सिंगर ने इस पूरे ग्रुप को देख लिया था और वह दौड़ते हुए इनके पास आईं. तब रबेका ने बताया कि हम यहां तलाक की पार्टी करने आए हैं. भावुक होकर स्टेज पर गईं सिंगर
सिंगर ने भावुक होकर रबेका को सलाह दी, 'अपनी दोस्तों को अपने करीब रखना क्योंकि यह किसी भी पुरुष से बेहतर हैं.' सिंगर रोते हुए स्टेज पर पहुंची और उसने कहा, 'मैं टूटे हुए दिलों के बारे में सब जानती हूं. आप अपनी सभी दोस्तों को यहां लेकर आईं, ये मुझे पसंद आया.'
रबेका का कहना है कि वह अब अपनेआप पर ध्यान देना चाहती हैं. वह पेशे से लेखिका हैं. रबेका ने कहा कि तलाक एक लंबी, भावुक और तनाव भरी प्रक्रिया है. हम टॉक्सिक रिश्तों के बारे में बात करते हैं लेकिन हम तलाक को लेकर ऐसा नहीं सोचते. यह भी दर्दनाक हो सकता है. जैसा कि मेरे साथ हुआ और मुझे खुशी है कि यह खत्म हो गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










