
पति या बहन? परेशान थीं जुड़वां बहनें, अब जुड़वां भाइयों से शादी कर रहती हैं साथ
AajTak
जुड़वां बहनों की कहानी गजब की है. जहां दोनों बहनें कभी एक दूसरे के बॉयफ्रेंड से नफरत करती थीं, वहीं अब इन दोनों ने एक जैसे दिखने वाले जुड़वां भाइयों से ही शादी की है.
जुड़वां बहनों की कहानी गजब की है. जहां दोनों बहनें बचपन में एक दूसरे के बॉयफ्रेंड से नफरत करती थीं, वहीं अब इन दोनों ने एक जैसे दिखने वाले जुड़वां भाइयों से ही शादी की है. अब दोनों का परिवार बेहद ही खुशहाल है. वे संयुक्त परिवार के रूप में रहती हैं. (फोटो/Josh, Jeremy, Brittany, Briana-Official) एक टीवी शो के दौरान जुड़वां बहनें ब्रियाना और ब्रिटनी ने अपनी हैप्पी लाइफ के बारे में बताया. ब्रियाना ने बताया कि जब हम दोनों सिंगल थे, तो इन बातों को नहीं समझते थे, लेकिन हमारा सपना था, कि हम दोनों बहनें अपने जैसे ही जुड़वां भाइयों के साथ शादी करेंगी. (फोटो/Josh, Jeremy, Brittany, Briana-Official) लेकिन उस समय बहुत तनाव था, कि यदि दोनों बहनों को एक ही लड़के से प्रेम हो गया, तो हम दोनों का सपना टूट जाएगा. इसलिए जब दोनों एक जैसे जुड़वां भाइयों जेरेमी और जोश सालियर्स से मिलीं, तो उन्हें ऐसा लगा, कि मानो बेहद कुछ खास मिल गया है. (फोटो/Josh, Jeremy, Brittany, Briana-Official)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










