
पति-पत्नी, प्रेमी और साज़िश... कत्ल होना था पति का, लेकिन प्रेमी ने दे दी जान, ये कहानी कर देगी हैरान
AajTak
कर्नाटक के विजयपुरा जिले से लव ट्रायंगल का खौफनाक मामला सामने आया है. बीरप्पा पुजारी की हत्या की कोशिश उसकी पत्नी और प्रेमी सिद्धाप्पा ने की थी. लेकिन नाकाम वारदात के बाद सिद्धाप्पा ने पहले वीडियो जारी किया और फिर उसकी लाश मिली. पढ़ें ये पूरी सनसनीखेज कहानी.
Vijayapura Beerapppa Pujari Murder Conspiracy: एक शख्स का कत्ल होना था. कातिल उसके घर तक भी जा पहुंचे. लेकिन कत्ल होने वाला वो शख्स होशियार था. इसलिए वो बच गया. अब पुलिस उस शख्स को तलाश रही थी, जिसने कत्ल की ये नाकाम कोशिश की थी. लेकिन इससे पहले कि पुलिस कातिल तक पहुंच पाती. पहले उसका एक वीडियो सामने आया और फिर उसकी लाश. पति, पत्नी और वो की ये खौफनाक कहानी आपको दहला देगी. क्योंकि इस कहानी में पति को नहीं, 'वो' के हिस्से आई मौत.
बीरप्पा पुजारी नाम का शख्स इन दिनों अस्पताल के बिस्तर पर पड़ा है. बीरप्पा अपने घर में घुस आए कातिलों का शिकार बनने से बाल-बाल बचा है. उसका कत्ल करने की नाकाम कोशिश करने वाला था सिद्धाप्पा. जो एक वायरल वीडियो में खुद अपनी जुबान से कत्ल वाली रात की कहानी सुना रहा है. जिंदा हालत में यही वीडियो सिद्धाप्पा की आखिरी तस्वीर है. क्योंकि इस वीडियो के सामने आने के 10 दिनों के बाद सिद्धाप्पा की लाश एक पेड़ से झूलती हुई मिली. इस मामले में बीरप्पा की पत्नी सुनंदा का रोल हैरान करने वाला है.
कर्नाटक के विजयपुरा जिले के इंडी टाउन से आई लव ट्रायंगल की इस खूनी साजिश ने हर किसी को चौंका दिया है. एक ऐसी साजिश. जिसमें शह-मात की बाजी के साथ-साथ धोखे की ऐसी दास्तान है, जिस पर यकीन करना भी मुश्किल है. इस कहानी की शुरुआत होती है इंडी टाऊन के इस मकान से जहां पेशे से किसान बीरप्पा अपनी पत्नी सुनंदा और दो बच्चों के साथ रहता था. छोटी-मोटी शिकायतों को छोड़ दें तो जिंदगी 31 अगस्त की रात तक बिल्कुल ठीक चल रही थी. लेकिन 31 अगस्त और 1 सितंबर की दरम्यानी रात को बीरप्पा के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने रातों-रात सबकुछ बदल कर रख दिया.
अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे बीरप्पा को तब आधी रात बड़ा सदमा लगा, जब किसी ने घर में घुस कर उसका गला दबाने की कोशिश की. नींद में डूबे बीरप्पा को तो पहले ये मामला समझ ही नहीं आया, लेकिन जब उसने किसी तरह खुद को कातिलों से चंगुल से छुड़ा कर शोर मचाना शुरू किया, तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और घर में घुस आए हमलावरों को मौके से भागना पड़ा.
लेकिन इसी हमले के दौरान एक ऐसी सच्चाई सामने आई, जिसने बीरप्पा को हिला दिया. असल में जब कातिल गला घोंट कर बीरप्पा की जान लेने की कोशिश कर रहे थे, तब खुद बीरप्पा की पत्नी सुनंदा अपने ब्वॉयफ्रेंड सिद्धाप्पा का नाम ले कर ये कह रही थी कि वो बीरप्पा को किसी भी हाल में जिंदा ना छोड़े. ये यकीनन एक भयानक बात थी. क्योंकि घर में घुस आए वो कातिल कोई चोर बदमाश नहीं बल्कि सुनंदा का ब्वॉयफ्रेंड सिद्धाप्पा और उसका एक दोस्त था.
कत्ल की कोशिश की उसी वारदात की एफआईआर में बीरप्पा ने अपने साथ हुई ज्यादती की कहानी तफ्सील से बताई है. बीरप्पा के मुताबिक वो विजयपुरा के अंजूतागी गांव का रहने वाला है. लेकिन इन दिनों इंडी टाऊन में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है. उसकी शिकायत के मुताबिक उसी के गांव के रहने वाले एक शख्स सिद्धाप्पा के साथ उसकी बीवी सुनंदा अक्सर फोन पर लंबी बातें किया करती थीं, जो उसे नागवार गुजरती थी और इसके लिए उसने दोनों को कई बार फटकारा भी था. इसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो चुकी थी, जिससे उसे लगा कि शायद सुनंदा और सिद्धाप्पा ने अब एक दूसरे से दूरी बनाने की शुरुआत कर दी है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








