
पति-पत्नी को एक-दूसरे का त्याग कब कर देना चाहिए, क्यों कहीं प्रेमानंद महाराज ने ये बात
AajTak
Premanand Maharaj on Husband Wife relationships: वृंदावन के प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र होता है उसे हमेशा अटूट रखना चाहिए. लेकिन पति और पत्नी को भी कभी भी एक स्थिति में अपने जीवनसाथी के साथ नहीं रहना चाहिए.
Premanand Maharaj on Husband Wife relationships: वृंदावन के स्वामी प्रेमानंद महाराज जी जिन्हें लोग दूर-दूर से सुनने आते हैं. उन्होंने अपने एक प्रवचन में पति-पत्नी के संबंधों पर बहुत महत्वपूर्ण बातें कही हैं. उन्होंने कहा था कि पति-पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र होता है जिसे किसी भी हाल में तोड़ना नहीं चाहिए. लेकिन महाराज जी ने यह भी बताया है कि किस स्थिति में पति-पत्नी को एक-दूसरे का त्याग कर देना चाहिए.
पति-पत्नी में ये दोष हो तो तुरंत छोड़ें
प्रेमानंद महाराज कहते हैं, 'अगर पति व्यभिचारी है ( विवाहित स्त्री या पुरुष जो अपने जीवनसाथी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध रखता है) तो उसका त्याग कर देना चाहिए. पराई स्त्रियों से संबंध रखता है तो उसके साथ रिश्ता तोड़ दें. अगर पत्नी व्यभिचारी है तो उसका त्याग कर देना चाहिए. तुरंत संबंध विच्छेद कर देना चाहिए. परना जीवन संकट में पड़ सकता है.'
प्रेमानंद महाराज जी का सबसे बड़ा संदेश यह है कि पति-पत्नी को एक-दूसरे के दोषों को न देखकर, प्रेम, सहयोग, और क्षमा के साथ जीवन जीना चाहिए.
उनका कहना है कि पत्नी आपके आधीन है. भले ही आपके बीच गाली-गलौच हो लेकिन उसे त्यागे नहीं. पति की भी गलतियों को माफ करना चाहिए. लेकिन पति कितना भी कितना ही सुंदर और धनी हो लेकिन वो व्यभिचारी हो तो उसका त्याग कर देना चाहिए. नहीं तो जीवन संकट में पड़ जाएगा.
'दिन भर पूजा नहीं करनी'

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












