
पति-पत्नी और प्रेमी ने मिलकर किया एक कत्ल... करोड़ों की संपत्ति के लिए ऐसे खेला खौफनाक खेल, हैरान कर देगी ये कहानी
AajTak
पहली नवंबर को करवाचौथ का दिन था. पूरी दुनिया में सुहागनों ने अपने-अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा, दुआएं मांगी. लेकिन करवा चौथ के अगले ही दिन यानी 2 नवंबर की सुबह यूपी के बागपत जिले के गांव सिसाना में एक ऐसी वारदात हुई कि मंजर देख कर सारे लोग दंग रह गए.
एक श्मशान के बाहर एक सूटकेस पड़ा था. जब सूटकेस को खोला गया तो अंदर से एक लड़की की लाश निकली. लाश पूरी तरह से जली हुई थी. उसका चेहरा पहचान पाना बहुत मुश्किल था. अब सवाल था कि कातिल उस सूटकेस को श्मशान के बाहर फेंककर क्यों गया? जब इस वारदात का सच सामने आया तो लालच की एक ऐसी कहानी सामने आई, जिसने सबके होश उड़ा दिए.
पहली नवंबर को करवाचौथ का दिन था. पूरी दुनिया में सुहागनों ने अपने-अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा, दुआएं मांगी. लेकिन करवा चौथ के अगले ही दिन यानी 2 नवंबर की सुबह यूपी के बागपत जिले के गांव सिसाना में एक ऐसी वारदात हुई कि मंजर देख कर सारे लोग दंग रह गए. गांव में श्मशान घाट के बाहर एक सूटकेस में किसी लड़की की लाश पड़ी थी और सूटकेस को आगे के हवाले किया जा चुका था.
सूटकेस में लाश देखकर सन्न रह गए लोग सुबह-सुबह टहलने निकले गांव वालों ने जब ये मंजर देखा, तो उन्होंने फौरन पुलिस को इत्तिला दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और इसी के साथ लड़की के बारे में गांव वालों से पूछताछ शुरू की. लेकिन गांव तो छोड़िए आस-पास के पूरे इलाके में ना तो कोई इस लड़की को पहचानता था और ना ही ऐसी कोई लड़की किसी घर से गायब थी. वैसे भी आग की वजह से लड़की का चेहरा कुछ इतनी बुरी तरह बिगड़ चुका था कि उसकी पहचान भी मुमकिन नहीं थी. ऐसे में पुलिस के सबसे पहले यही पता करने की चुनौती थी कि आखिर ये लाश किसकी है? जाहिर है, इसके बाद ही मामले की तफ्तीश आगे बढ़ सकती थी.
CCTV में दिखाई दी संदिग्ध कार पुलिस ने जांच आगे बढ़ाने के लिए गांव के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुए फुटेज की चेकिंग करने का फैसला किया. और इस कोशिश में पुलिस को पहला क्लू मिला. पुलिस को सीसीटीवी में एक सिल्वर कलर की स्विफ्ट डिजायर कार नजर आई, जो देर रात गांव की तरफ आती और कुछ देर बाद वापस जाती हुई दिख रही थी. ये कार गांव में किसी की नहीं थी. ऐसे में पुलिस ने कार नंबर का पता किया और उसकी तलाश में जुट गई.
पवन को तलाश रही थी पुलिस छानबीन में ये साफ हुआ कि कार हरियाणा के सोनीपत के किसी शख्स की है. चूंकि मामला कत्ल का था, पुलिस बगैर देर किए सोनीपत पहुंच गई. लेकिन कार मालिक ने बताया कि पहली नवंबर को वो कार उसके रिश्तेदार पवन के पास थी. वो कार मांग कर ले गया था. अब पुलिस पवन की तलाश कर रही थी. लेकिन इसी बीच एक अजीब बात हुई.
एनकाउंटर में पवन की गिरफ्तारी लाश जलाने के बाद बागपत से लौट चुका पवन एक बार फिर सबूत मिटाने के इरादे से सिसाना गांव के श्मशान के पास पहुंचा और इस बार पुलिस ने उसे घेर लिया. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन खुद को कानून के हवाले करने की जगह उसने पुलिस पर ही गोली चला दी और इसके बाद वही हुआ, जो यूपी में अक्सर होता है. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और पवन के पैर में गोली लग गई. इसी के साथ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









